'ऑपरेशन सिंदूर' के चलते आगे बढ़ी 'किंगडम' की रिलीज डेट, अब इस दिन दस्तक देगी विजय देवरकोंडा की मूवी

  • Authored by: अभय
  • Updated May 14, 2025, 01:12 PM IST

Kingdom New Release Date: साउथ स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और भाग्यश्री बोरसे (Bhagyashri Borse) की अपकमिंग फिल्म किंगडम (Kingdom) की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अब फिल्म 30 मई की जगह इस दिन बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। तो चलिए जानते हैं नई रिलीज डेट

Kingdom New Release Date: साउथ के जाने-माने विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की मोस्ट अवेटेड फिल्म किंगडम (Kingdom) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में विजय देवरकोंडा के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। पोस्टर के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट ने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। इन सब के बाद विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। अब मेकर्स ने फिल्म किंगडम की रिलीज डेट बदलकर सबको हैरान कर दिया है। फिल्म किंगडम जो पहले 30 मई को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली थी, अब मूवी को इस दिन रिलीज किया जाएगा।

Kingdom New Release Date

'किंगडम' को मिली नई रिलीज डेट

विजय देवरकोंडा और भाग्यश्री बोरसे (Bhagyashri Borse) की लीड रोल वाली फिल्म किंगडम अपनी रिलीज डेट की वजह से फिर से खबरों में आ गई है। मेकर्स ने फिल्म किंगडम की रिलीज डेट बदलने का फैसला किया है। विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम जो पहले 30 मई को रिलीज होने वाली थी अब वो 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में आएगी। ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) और देश के मौजूदा हालात के चलते फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है। फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाए जाने के फैसले की जमकर तारीफ हो रही है, तो वहीं 'किंगडम' का बड़े पर्दे पर इंतजार कर रहे फैंस उदास नजर आ रहे हैं।

End of Feed