साउथ मूवीज

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna Wedding: 7 फेरे लेने से पहले विजय-रश्मिका ने खेला क्रिकेट, वायरल हुई फोटोज

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna Wedding: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के बारे में सभी लोग बात कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका और विजय उदयपुर में शादी करेंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर लोग 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं।

Image

pic credit- instagram

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna Wedding: बॉलीवुड और साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पर सभी की नजरें टिकी हुई है। काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अब दोनों 7 फेरे लेने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका और विजय उदयपुर में शादी करेंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर लोग 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

रश्मिका-विजय की शादी

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। कुछ दिन पहले दोनों ने शादी की पुष्टि की थी और अब सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर पर डेट भी घोषित कर दी है। दोनों ने Virosh Premiere League नाम के क्रिकेट मैच की झलकियां शेयर की हैं, जो उनकी शादी के उत्सव का हिस्सा है। इस दौरान उन्होंने कन्फर्म किया कि शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में होगी। विजय और रश्मिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कस्टम क्रिकेट मैच की तस्वीरें डालीं। विजय की एक तस्वीर में शादी की तारीख 26.02.2026 साफ लिखी हुई है।

rashmika vijay pics

rashmika vijay pics

फैंस के फेवरेट हैं रश्मिका-विजय

बताते चलें कि कुछ दिन पहले विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर पर्सनल नोट शेयर कर बताया था कि उनकी शादी का नाम 'द वेडिंग ऑफ विरोश' रखा गया है। उन्होंने लिखा, 'हमारे प्यारे दोस्तों, हमने कोई प्लान बनाने से पहले आपने हमें 'विरोश' नाम दे दिया था। इतने प्यार से आपने हमें एक नाम दिया, इसलिए आज हम आपके सम्मान में अपनी शादी का नाम 'विरोश' रख रहे हैं।' दोनों ने फैंस को ढेर सारा प्यार और आभार जताया। फैंस इस जोड़ी की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मालूम हो कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अक्सर अपने फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article