साउथ मूवीज

शादी की खबरों के बीच इवेंट में विजय देवरकोंडा ने रश्मिका के हाथ पर किया KISS, एक्ट्रेस का रिएक्शन हुआ वायरल

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 13, 2025, 05:40 AM IST

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Video: एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का अभी हाल ही में एक नया वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के फैंस खुशी सी झूम उठे। तो चलिए जानते हैं वीडियो में क्या खास है।

Image

Image Source: Manav Manglani Instagram

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Video: साउथ के जाने-माने स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की लव लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। लंबे समय से दोनों के अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं। अभी कुछ दिनों पहले रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा रिंग भी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आए जिसके बाद बताया जाने लगा कि दोनों ने सगाई कर ली है। इसके बाद शादी की डेट तक को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स सामने आईं। इन सब के बीच अब रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना पर लुटाया प्यार

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का एक वायरल वीडियो है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का अभी हाल ही में एक इवेंट से वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक दूसरे से मिलते हुए नजर आए। इस दौरान विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना के हाथ पर किस किया। इसके बाद एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के फेस पर प्यारी सी स्माइल देखने को मिली। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। इस वीडियो पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के फैंस जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। तो चलिए अब बिना देर किए देखते हैं रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का ये रोमांटिक वीडियो जिसने सोशल मीडिया पर गदर काट रखा है।

कब शुरू हुई थी लव स्टोरी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लेकर काफी समय से खबर आ रही है दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शुरुआत फिल्म डियर कॉमरेड (Dear Comrade) के दौरान हुई थी। आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना ने पहले एक्टर रक्षित शेट्टी (Rakshit Shetty) से सगाई थी, लेकिन वो कुछ समय बाद ही टूट गई। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की इस वायरल वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article