रोंगटे खड़े कर देगा विजय देवरकोंडा का लुक, 'राउडी जनार्धना' की झलक देख भूल जाएंगे 'केजीएफ'

Rowdy Janardhana First Look: साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म 'SVC59' पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस बीच मेकर्स ने विजय के फैंस को तोहफा दिया है। मेकर्स ने फिल्म के नाम, फर्स्ट लुक और रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है पूरी बात...

Rowdy Janardhana First Look: साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की कई फिल्में पाइपलाइन में है। इस लिस्ट में फिल्म 'SVC59' का नाम शामिल है। इस बीच फिल्म 'SVC59'को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, मेकर्स ने फिल्म के नाम, फर्स्ट लुक और रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। विजय देवरकोंडा की अपकमिंग मूवी का फर्स्ट लुक सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। विजय देवरकोंडा के नए लुक को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

rowdy janardhana

pic credit- rowdy janardhana film

'राउडी जनार्धना' से विजय का धांसू लुक आउट

विजय देवरकोंडा की अगली फिल्म, जिसका निर्देशन रवि किरण कोला कर रहे हैं, का फर्स्ट लुक और टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो सोमवार शाम को फैंस के लिए थिएटर में दिखाया गया और उसके बाद ऑनलाइन रिलीज किया गया। फिल्म का नाम 'राउडी जनार्धना' है और इसमें विजय खून से लथपथ और बिल्कुल अलग नजर आ रहे हैं। फर्स्ट लुक में विजय के घने बाल और मूंछें हैं, वे बिना शर्ट के हैं, गहरे रंग की लुंगी पहने हुए हैं और हाथ में बड़ा चाकू पकड़े हैं। विजय के लुक को देखकर फैंस 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

End of Feed