साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने अपने काम से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक्टर की फैन फॉलोइंग सिर्फ साउथ ही नहीं हिंदी बेल्ट में भी हैं। एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान कर दिया है। एक्टर की अनटाइटल्ड फिल्म के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। एक्टर हाई ऑक्टेन एक्शन ड्रामा फिल्म में दिखाई देंगे। इस फिल्म को दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन रवि किरण कोला करेंगे। निर्देशक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर विजय के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए रवि किरण ने लिखा, ये समय हमारे डायनाइमट को जलाने का है। ये समय अपने विजन को रियलिटी में बदलने का है।
विजय देवरकोंडा चलो आप और मैं मिलकर कहर ढाए। हम शानदार फिल्म पेश करने के बिल्कुल तैयार है। अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट और कास्ट का ऐलान नहीं हुआ है। फैंस विजय की फिल्म से जुड़े बाकी अपडेट्स को जानने के लिए काफी उत्सुक है। रवि किरण कोला को राजा वरु रानी गुरु और अशोक वनमलो अर्जुन कल्याणम जैसी फिल्मों के पटकथा के लिए जाना जाता हैं।
विजय देवरकोंडा ने दिल राजू संग मिलाया हाथ
विजय हाल ही में मृणाल ठाकुर के साथ फैमिली स्टार में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म का निर्देशन परशुराम ने किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। एक्टर ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान कहा था कि इस कैरेक्टर के साथ मैंने काफी जुड़ाव महसूस किया था। विजय की कोई भी फिल्म पिछले कुछ समय में कमाल नहीं दिखा पाई है। एक्टर को अब अपनी एक्शन ड्रामा फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
