साउथ मूवीज

Vijay Devarakonda के भाई ने Rashmika से पूछा ऐसा सवाल, शर्माते हुए एक्ट्रेस ने कहा- आप तो घर के.....

Rashmika Mandanna on Vijay Devrakonda : रश्मिका ने इस दौरान आनंद के साथ उनकी फिल्म के गाने पर डांस किया और एक्टर की खुलकर तारीफ की। रश्मिका ने बताया कि आनंद को वह बड़े भाई की तरह मानती है। इसी के साथ रश्मिका ने विजय के बारे में बात की तो वह शर्म से लाल हो गई।

Image

Rashmika Mandanna on Vijay Devrakonda

Rashmika Mandanna on Vijay Devrakonda : अभिनेत्री रश्मिका मंदाना( Rashmika Mandanna) हाल ही में विजय देवरकोंडा( Vijay Devrakonda) के भाई आनंद देवरकोंडा के साथ गम गम गणेशा के प्री रिलीज इवेंट में शामिल हुई। कल , सोमवार को हुए इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। रश्मिका ने इस दौरान आनंद के साथ उनकी फिल्म के गाने पर डांस किया और एक्टर की खुलकर तारीफ की। रश्मिका ने बताया कि आनंद को वह बड़े भाई की तरह मानती है। इसी के साथ रश्मिका ने विजय के बारे में बात की तो वह शर्म से लाल हो गई।

अपने कथित बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस अपनी शर्म नहीं छिपा सकीं। सोमवार को, रश्मिका विजय के भाई, अभिनेता आनंद देवरकोंडा( Anand Devrakonda) के साथ एक विशेष कार्यक्रम में शामिल हुईं, जहां आनंद ने उनसे कई सवाल पूछे। जिनमें से एक सवाल था कि उनका पसंदीदा सह कलाकार कौन है, इस सवाल को सुनते ही भीड़ जोर-जोर से विजय का नाम चिल्लाने लगी । उनके इस सवाल पर रश्मिका ने जवाब दिया कि “आनंद, तुम परिवार हो, आप मुझे ऐसे स्थान पर क्यों रख रहे हैं?” रश्मिका ने जोर से हंसने से पहले कहा। फिर उसने विजय की ओर इशारा करते हुए कहा, "राउडी बॉय,"मेरा फेवरेट स्टार है। यह सुनते ही भीड़ खुशी के मारे चिल्लाने लगी।

बताते चले कि पिछले कुछ समय से रश्मिका और विजय के डेटिंग की अफवाह है। विजय और रश्मिका ने दो फिल्मों - गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में साथ काम किया है। हालांकि उनके रिश्ते में होने की अफवाह है, लेकिन उन्होंने कभी भी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार या अस्वीकार नहीं किया है। दोनों को साथ में छुट्टी मनाते हुए पार्टी में जाते हुए स्पॉट किया गया था।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article