एक साथ हॉलिडे मनाने निकले Vijay Devarakonda-Rashmika Mandanna, वीडियो वायरल होने के बाद एक्साइटेड हुए फैंस

Vijay Devarakonda-Rashmika Mandanna Relationship: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिलेशनशिप को लेकर बीते काफी समय से बातें चल रही हैं। हालांकि दोनों ही स्टार्स ने अभी तक इस रिश्तें को लेकर ऑफिशियली कुछ भी नहीं कहा है। इस बीच अब एक वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि दोनों एक साथ हॉलिडे मना रहे हैं।

Vijay Devarakonda-Rashmika Mandanna Relationship: पिछले कुछ सालों से रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Devrakonda) के डेटिंग की अफवाहें लगातार सामने आ रही हैं। हालांकि दोनों अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर अलग-अलग देखा गया है। उनका वीडियो ऑनलाइन सामने आने के तुरंत बाद वायरल हो गया है। जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि क्या वे एक साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने वाले हैं? हालांकि वह कहां जा रहे हैं? या सच में साथ जा रहे हैं, इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh-AP Dhillon Controversy: 'तुम हमारी जैसी गलती मत करो..' बादशाह ने कॉन्ट्रोवर्सी पर दी दोनों सिंगर को बड़ी नसीहत

Vijay and Rashmika

वायरल वीडियो में रश्मिका अपने फैन्स के साथ बातचीत करती और उनके साथ फोटो क्लिक कराती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस अपनी फिल्म पुष्पा 2 की सफलता के बाद सातवें आसमान पर हैं। इस बीच, उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखा और एयरपोर्ट आउटिंग के लिए बैगी जींस के साथ ब्लैक स्वेटशर्ट पहना है।

End of Feed