साउथ मूवीज

Allu Arjun Stampede Row: बढ़ती जा रही हैं अल्लू अर्जुन की मुश्किलें, अब कांग्रेस लीडर पुष्पा 2 के इस सीन पर जताई आपत्ति

Allu Arjun Stampede Row: पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान हैदराबाद के एक थिएटर में मची भगदड़ से एक महिला की मौत हो गई। जिसके बाद से ही एक्टर की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच अब कांग्रेस के एक नेता ने पुष्पा 2 के एक सीन पर आपत्ति जाहिर की है।

Image

Allu Arjun

Allu Arjun Stampede Row: एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, तेलंगाना में कांग्रेस नेता थेनमार मल्लन्ना ने तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उनकी लेटेस्ट फिल्म पुष्पा 2: द राइज (Pushpa 2: The Rise) पर पुलिस का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। मेडिपल्ली पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई शिकायत में फिल्म के निर्देशक सुकुमार और इसके निर्माताओं का भी नाम है। विवाद फिल्म के उस सीन को लेकर है जहां अल्लू अर्जुन एक स्विमिंग पूल में पेशाब करते दिख रहे हैं जबकि एक पुलिस अधिकारी वहां मौजूद रहता है। मल्लन्ना ने इस सीन को 'अपमानजनक' और अधिकारियों की बेइज्जती करने वाला करार दिया है। इसी के साथ ही उन्होंने फिल्म निर्माताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यहां इस पूरी खबर पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh-AP Dhillon Controversy: 'तुम हमारी जैसी गलती मत करो..' बादशाह ने कॉन्ट्रोवर्सी पर दी दोनों सिंगर को बड़ी नसीहत

कुछ समय पहले ही अरेस्ट हुए थे अल्लू अर्जुन

यह शिकायत 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म के प्रीमियर को लेकर हुए एक बड़े विवाद के बाद हुई है, जहां भगदड़ के कारण एक महिला की दुखद मौत हो गई और उसके आठ साल के बेटे को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने दावा किया कि इवेंट की अनुमति देने से इनकार करने के बावजूद, अल्लू अर्जुन ने इसमें हिस्सा लिया, जिसके बात उनकी गिरफ्तारी भी हुई। वह फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

रविवार को अल्लू अर्जुन के घर पर हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन ने इस विवाद को और बढ़ा दिया है, जिससे यह मुद्दा राजनीतिक बन गया है। विपक्षी दलों भारतीय जनता पार्टी और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार पर स्थिति को गलत तरीके से संभालने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर भी अल्लू अर्जुन इस समय सुर्खियों में हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article