IIFA 2024 में Pushpa के अल्लू अर्जुन बन vicky kaushal ने बिखेरे जलवे, Shah Rukh Khan ने डांस मूव्स से जीता फैंस का दिल

आईफा 2024 अवार्ड से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख खान और विक्की कौशल सामंथा और अल्लू अर्जुन के गाने ऊ ऊ अंतावा में जबरदस्त डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। साथ ही शाहरुख खान और विक्की कौशल के किलर मूव्स फैंस का दिल जीत रहे हैं।

पुष्पा 2 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन शूटिंग में देरी के कारण अब यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। पुष्पा पार्ट 1 की कहानी के अलावा पुष्पा के डायलॉग और पुष्पा के गाने ने भी जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थी। हाल ही में आईफा 2024 अवार्ड से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख खान और विक्की कौशल सामंथा और अल्लू अर्जुन के गाने ऊ ऊ अंतावा में जबरदस्त डांस कर रहे हैं।

IIFA 2024

IIFA 2024

इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। साथ ही शाहरुख खान और विक्की कौशल के किलर मूव्स फैंस का दिल जीत रहे हैं। दोनो स्टार्स ने इस गाने का सिग्नेचर डांस स्टेप किया, जिसपर पहले अल्लू अर्जुन और सामंथा रुथ प्रभु ने शानदार परफॉर्म किया था। हाल ही में पुष्पा के मेकर्स ने भी इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। एक यूजर ने लिखा-ऊ अंतावा गाने में शाहरुख और विक्की सामंथा के स्टेप्स कर रहे हैं। दूसरे ने लिखा- हे भगवान SRK। बहुत हॉट। तीसरे ने लिखा- भगवान का शुक्र है कि यह रणवीर नहीं है, वरना आप सभी उनको ट्रोल कर रहे होते। चौथे ने लिखा-शाहरुख खान इस नवंबर में 59 साल के हो जाएंगे और उनकी फिटनेस को देखिए।

End of Feed