साउथ मूवीज

IIFA 2024 में Pushpa के अल्लू अर्जुन बन vicky kaushal ने बिखेरे जलवे, Shah Rukh Khan ने डांस मूव्स से जीता फैंस का दिल

आईफा 2024 अवार्ड से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख खान और विक्की कौशल सामंथा और अल्लू अर्जुन के गाने ऊ ऊ अंतावा में जबरदस्त डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। साथ ही शाहरुख खान और विक्की कौशल के किलर मूव्स फैंस का दिल जीत रहे हैं।

Image

IIFA 2024

पुष्पा 2 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन शूटिंग में देरी के कारण अब यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। पुष्पा पार्ट 1 की कहानी के अलावा पुष्पा के डायलॉग और पुष्पा के गाने ने भी जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थी। हाल ही में आईफा 2024 अवार्ड से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख खान और विक्की कौशल सामंथा और अल्लू अर्जुन के गाने ऊ ऊ अंतावा में जबरदस्त डांस कर रहे हैं।

इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। साथ ही शाहरुख खान और विक्की कौशल के किलर मूव्स फैंस का दिल जीत रहे हैं। दोनो स्टार्स ने इस गाने का सिग्नेचर डांस स्टेप किया, जिसपर पहले अल्लू अर्जुन और सामंथा रुथ प्रभु ने शानदार परफॉर्म किया था। हाल ही में पुष्पा के मेकर्स ने भी इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। एक यूजर ने लिखा-ऊ अंतावा गाने में शाहरुख और विक्की सामंथा के स्टेप्स कर रहे हैं। दूसरे ने लिखा- हे भगवान SRK। बहुत हॉट। तीसरे ने लिखा- भगवान का शुक्र है कि यह रणवीर नहीं है, वरना आप सभी उनको ट्रोल कर रहे होते। चौथे ने लिखा-शाहरुख खान इस नवंबर में 59 साल के हो जाएंगे और उनकी फिटनेस को देखिए।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

पुष्पा 2: द रूल 6 दिसंबर 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस पार्ट को भी सुकुमार द्वारा डायरेक्टेड किया गया है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल लीड रोल में हैं। अब फैंस इस पिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article