Vettaiyan second song OUT: रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म से दूसरा गाना रिलीज हुआ है। जिस फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस गाने में अनिरुद्ध रविचंदर की आवाज है, जो लोगों का दिल जीत रही हैं। कुछ दिनों इस फिल्म से पहला गाना रिलीज हुआ था जिसका नाम 'मनासिलायो' है। इस गाने में रजनीकांत डांस करते नजर आए थे।
Vettaiyan second song OUT
आज यानी 20 सितंबर को फिल्म से दूसरा गाना आया है। इस गाने को अनिरुद्ध रविचंदर ने आवाज दी है। इस गाने का नाम 'हंटर वंतार' है, लेकिन इस फिल्म का सिर्फ ऑडियो ही नजर आ रहा है। अभी इस गाने का वीडियो रिलीज नहीं हुआ है। हाल ही में मेकर्स ने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें लिखा है-"द हंटर आ गया है।
एक्टर का नया लुक
वेट्टैयान का दूसरा जबरदस्त सिंगल #हंटरवंतार अब रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में रजनीकांत ब्राउन शर्ट के साथ सफेद पैंट में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने अपने गले पर रुमाल बांध रखा है। काला चश्मा लगाए एक्टर ने हाथो में कुल्हाड़ी रखी है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
रजनीकांत की यह फिल्म 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा मंजू वारियर, फहाद फासिल, राणा दग्गुबाती, अमिताभ बच्चन, रितिका सिंह, दुशारा विजयन और वीजे रक्षण भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में बिग बी और रजनीकांत 32 सालों बाद साथ नजर आएंगे फैंस को इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार है। बता दें पहले इस फिल्म की टक्कर सूर्या की फिल्म कंगुवा से होने वाली थी, लेकिन सूर्या ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी थी।
