Vettaiyan release date out: सुपरस्टार रजनीकांत अपने आने वाली फिल्म वेट्टैयान को लेकर चर्चा में है। फिल्म जेलर से धमाका करने बाद रजनीकांत अब फिल्म 'वेट्टैयन' से बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उठाने वाले हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। जिस कारण फैंस को उम्मीद है कि इस फिल्म में कुछ बड़ा होने वाला है। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म से रजनीकांत का नया लुक शेयर करते हुए रिलीज डेट का ऐलान किया है। आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब रिलीज होने वाली है।
Vettaiyan release date out
लाइका प्रोडक्शंस के आधिकारिक एक्स अकाउंट ने वेट्टैयान का एक शानदार पोस्टर शेयर किया, जिसमें रजनीकांत पुलिस की वर्दी पहने हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज की तारीख की भी घोषणा की। वेट्टैयान 10 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में रिलीज होगी।
ये सितारे भी आएंगे नजर
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, फहाद फासिल , मंजू वारियर, राणा दग्गुबाती, दुशारा विजयन और अन्य शामिल हैं। वेट्टैयान के साथ अमिताभ बच्चन तमिल में भी डेब्यू कर रहे हैं। रजनीकांत कथित वेट्टैयान में एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक अंधेरे रहस्य को सुलझाएगा। वेट्टैयान शब्द का शाब्दिक अर्थ है शिकारी, जो फिल्म में रोमांच की एक अतिरिक्त परत जोड़ता है।
तीन फिल्मों में होगी टक्कर
बता दें, 'वेट्टैयन' के अलावा 10 अक्टूबर 2024 को बॉक्स ऑफिस पर सूर्या और बॉबी देओल स्टारर मच अवेटेड फिल्म कंगुवा और बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस आलिया भट्ट, वेदांग रैना की फिल्म जिगरा भी रिलीज होगी।
