साउथ मूवीज

इस हसीना ने ठुकरा दी Chiranjeevi की फिल्म, करोड़ों के आइटम सॉन्ग के ऑफर को किया रिजेक्ट

श्रीलीला ने मेगा स्टार चिरंजीवी द्वारा उनकी फिल्म विश्वम्भर में एक आइटम सॉन्ग के ऑफर को रिजेक्ट किया है। विश्वम्भरा के मेकर्स ने इस गाने में काम करने के लिए एक्ट्रेस को आकर्षक प्रस्ताव दिया था, लेकिन इसके बावजूद एक्ट्रेस ने इसे अस्वीकार कर दिया।

Image

Sreeleela turned down Chiranjeevi film

श्रीलीला इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार श्रीलीला ने मेगा स्टार चिरंजीवी की फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया है। बता दें एक्ट्रेस ने मेगास्टार द्वारा निर्देशित प्रोजेक्ट के लिए एक बड़ा ऑफर ठुकरा दिया है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने किस फिल्म के ऑफर को रिजेक्ट किया है।

रिपोर्ट के अनुसार श्रीलीला ने मेगा स्टार चिरंजीवी द्वारा उनकी फिल्म विश्वम्भर में एक आइटम सॉन्ग के ऑफर को रिजेक्ट किया है। विश्वम्भरा के मेकर्स ने इस गाने में काम करने के लिए एक्ट्रेस को आकर्षक प्रस्ताव दिया था, लेकिन इसके बावजूद एक्ट्रेस ने इसे अस्वीकार कर दिया, जिससे सभी हैरान रह गए। श्रीलीला के ऑफर को रिजेक्ट की वजह अभी सामने नहीं आई है।

इन फिल्मों में आएंगी नजर

श्रीलीला का जन्म अमेरिका में हुआ था। वह तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में नजर आती है। 2019 में उन्होंने कन्नड़ फिल्म किस में अपनी पहली भूमिका निभाई थी। फिल्मों के अलावा उन्होंने डॉक्टर बनने के लिए एमबीबीएस की पढ़ाई भी की थी। श्रीलीला ने 2022 में दो बच्चों को गोद लिया था। वह कम उम्र में ही दो बच्चे गारू और शोभिता की पुरी देख-भाल करती है। श्रीलीला को आखिरी बार महेश बाबू की फिल्म गुंटूर करम में देखा गया था। वह वरुण धवन के साथ बॉलीवुड फिल्म में भी नजर आएंगी। वह पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह का भी हिस्सा होंगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article