साउथ मूवीज

Vettaiyan release date out: बिग बी-थलाइवा 33 साल बाद साथ आएंगे नजर, रजनीकांत के नए लुक के साथ सामने आई रिलीज डेट

Vettaiyan release date out: सुपरस्टार रजनीकांत अपने आने वाली फिल्म वेट्टैयान को लेकर चर्चा में है। फिल्म जेलर से धमाका करने बाद रजनीकांत अब फिल्म 'वेट्टैयन' से बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उठाने वाले हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं।

Image

Vettaiyan release date out

Vettaiyan release date out: सुपरस्टार रजनीकांत अपने आने वाली फिल्म वेट्टैयान को लेकर चर्चा में है। फिल्म जेलर से धमाका करने बाद रजनीकांत अब फिल्म 'वेट्टैयन' से बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उठाने वाले हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। जिस कारण फैंस को उम्मीद है कि इस फिल्म में कुछ बड़ा होने वाला है। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म से रजनीकांत का नया लुक शेयर करते हुए रिलीज डेट का ऐलान किया है। आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब रिलीज होने वाली है।

लाइका प्रोडक्शंस के आधिकारिक एक्स अकाउंट ने वेट्टैयान का एक शानदार पोस्टर शेयर किया, जिसमें रजनीकांत पुलिस की वर्दी पहने हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज की तारीख की भी घोषणा की। वेट्टैयान 10 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में रिलीज होगी।

ये सितारे भी आएंगे नजर

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, फहाद फासिल , मंजू वारियर, राणा दग्गुबाती, दुशारा विजयन और अन्य शामिल हैं। वेट्टैयान के साथ अमिताभ बच्चन तमिल में भी डेब्यू कर रहे हैं। रजनीकांत कथित वेट्टैयान में एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक अंधेरे रहस्य को सुलझाएगा। वेट्टैयान शब्द का शाब्दिक अर्थ है शिकारी, जो फिल्म में रोमांच की एक अतिरिक्त परत जोड़ता है।

तीन फिल्मों में होगी टक्कर

बता दें, 'वेट्टैयन' के अलावा 10 अक्टूबर 2024 को बॉक्स ऑफिस पर सूर्या और बॉबी देओल स्टारर मच अवेटेड फिल्म कंगुवा और बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस आलिया भट्ट, वेदांग रैना की फिल्म जिगरा भी रिलीज होगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article