साउथ मूवीज

रजनीकांत की 'वेट्टैयन' का पहला गाना MANASILAAYO हुआ रिलीज, Manju Warrier संग थलाइवा ने किया डांस

Manasilaayo: रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना रिलीज हुआ है। जिसमें एक्टर मंजू वारियर के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

Image

MANASILAAYO

Manasilaayo: रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि रजनीकांत जेलर से भी इस फिल्म में बेस्ट नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना मनसिलायो रिलीज हो गया है। अब ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर के साथ मंजू वारियर डांस करती नजर आ रही हैं।

सिंगर अनिरुद्ध ने किया कंपोज

इस गाने को सुनकर लग रहा है कि ये गाना डांस नंबर से कम नहीं है। फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें इस फिल्म का पहला गाना आज रिलीज हो गया है। इस गाने में एक्टर का दमदार डांस नजर आ रहा है। थलाइवा इस गाने में पूरा काला कपड़ा पहनकर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को फेमस सिंगर अनिरुद्ध ने कंपोज किया है।

गाने की झलक देख फैंस हुए एक्साइटेड

बता दें 08 सितंबर को मेकर्स ने एक पोस्टर शेयर किया था, जिसमें जानकारी दी थी 09 सितंबर को इस फिल्म का पहला गाना रिलीज होगा। गाने का वीडियो देखाकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए है और बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। 32 साल बाद अमिताभ बच्चन और रजनीकांत फिर से फिल्म में नजर आने वाले हैं। फैंस को उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में जबरदस्त कमाई करेगी।

कब रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा राणा दग्गुबाती,अमिताभ बच्चन, फहद फाजिल, मंजू वारियर, दुशारा विजयन, रितिका सिंह, जीएम सुंदर, रोहिणी, राव रमेश, रमेश थिलक, रक्षण भी नजर आएंगे। बता दें इस फिल्म की टक्कर सुर्या की फिल्म कंगुवा से होने वाली थी, लेकिन सुर्या ने अपनी फिल्म कंगुवा की तारीख आगे कर दी है। यह फिल्म 10 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article