Vettaikaaran OTT Release: विजय थलापति इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बता दें ये एक्टर की लास्ट फिल्म है। इसके बाद वो राजनीति में एक्टिव हो जाएंगे। अब एक्टर की तमिल एक्शन फ़िल्म वेट्टाइकरन ओटीटी पर रिलीज हो गई है। ये फिल्म दिसंबर 2009 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। विजय की ये फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर हिट साबित हुई थी। आइए जानते हैं ये फिल्म कहां रिलीज हुई है।
Vettaikaaran OTT Release
तमिल एक्शन फिल्म वेट्टाइकरन को हंटर के नाम से भी जाना जाता है। ये फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है। हाल ही में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने इस बात की जानकारी फैंस को दी है। इस बात को सुनकर विजय के फैंस के बीच काफी ज्यादा खुशी को मौहाल है।
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म वेट्टाईकरण की कहानी रवि ( विजय थलापति ) नामक एक छात्र पर आधारित है, जो पुलिस अधिकारी बनने का सपना देखता है। एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट को अपना प्रेरणास्रोत मानता है। अपनी शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ वह ऑटोरिक्शा चलाकर अपना गुजारा करता है, लेकिन एक दिन उसकी कहानी अचानाक से बदल जाती है। उसकी ज़िंदगी में एक खूंखार गैंगस्टर के बेटे की एंट्री होती है। जो अपनी दोस्त को परेशान करता है। ये लड़का रवि की ज़िंदगी बर्बाद करने और पुलिस अधिकारी बनने के उसके रास्ते में बाधा डालने की कसम खाता है। फिल्म में दिखाया गया कि कैसे रवि फिर संघर्ष करता है।
ये सितारे बने थे फिल्म का हिस्सा
थलपति विजय के अलावा फिल्म में अनुष्का शेट्टी , संचिता पदुकोण, सत्यन, श्रीहरि, सयाजी शिंदे, सलीम गौस, रविशंकर, रवि प्रकाश, दिल्ली गणेश, मनोबाला नजर आए थे। फैंस को ये फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई थी।
