साउथ मूवीज

VD14 First Look: महाअवतार का रूप धारण कर साधना में लीन दिखें विजय देवरकोंडा, फिल्म के पहले लुक ने बढ़ाई बेताबी

VD14 First Look: विजय देवरकोंडा जल्द ही वीडी14 लेकर आ रहे हैं। आज उनके जन्मदिन पर फिल्म का पहला लुक सामने आया है। जोकि देखने में खतरनाक लग रहा है। ये पहला पोस्टर ही फिल्म से जुड़ी कई कहानी बयां कर रहा है। आइए विजय के इस लुक पर एक नजर डालते हैं।

Image

VD14 First Look

VD14 First Look: साउथ स्टार विजय देवरकोंडा( Vijay Deverakonda) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर वीडी14 के मेकर्स ने फैंस को तोहफा दिया है। उनकी अपकमिंग मूवी का लुक शेयर करते हुए फैंस को बर्थडे गिफ्ट दिया है। वीडी14 से विजय देवरकोंडा का फर्स्ट लुक सामने आया है। पोस्टर काफी मजेदार है। जिसे देखकर फिल्म के लिए फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है। पोस्टर में विजय देवरकोंडा अलग ही रूप में नजर आ रहे हैं। हालांकि उनका चेहरा पोस्टर में नहीं दिखाया गया है। आइए इस पोस्टर पर एक नजर डालते हैं।

फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए मिथ्री मूवी मेकर्स ने लिखा "देवताओं ने उसे शक्ति दी, युद्ध ने उसे एक उद्देश्य दिया"vd14( VD14) की टीम अभिनेता विजय देवरकोंडा( Vijay Devrakonda) को जन्मदिन की बधाई दे रहा है। इसी के साथ फिल्म का पोस्टर है जिसमें विजय पीठ फेरे हुए हैं और ध्यान की स्तिथि में बैठे हैं। विजय एक साधु की तरह ध्यान लगा रहे हैं और उनके सामने बड़े से मंदिर की रोशनी आ रही है। प्राचीन खंबे लगे हुए हैं और देखने में यह किसी महल जैसा लग रहा है।

राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का अभी तक कोई आधिकारिक शीर्षक नहीं रखा गया है, लेकिन रानाभाली उन नामों में से एक है जिन पर विचार किया जा रहा है। यह ताकत, लड़ाई और भाग्य से भरी एक महाकाव्य कहानी की शुरुआत का प्रतीक है। इस फिल्म में विजय का किरदार सबसे हटकर होने वाला है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article