Varun Tej-Lavanya Tripathi First Pregnancy Announcement: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के क्यूट कपल वरुण तेज (Varun Tej) और लावण्या त्रिपाठी (Lavanya Tripathi) की जोड़ी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इस जोड़ी ने अभी हाल ही में फैंस को एक खुशखबरी दी है। वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी पहली प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। कपल की इस पोस्ट पर फैंस से लेकर स्टार्स तक जकमर कमेंट करते नजर आए। तो चलिए जानते हैं वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी ने किस अंदाज में अपनी पहली पहली प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट है।
वरुण-लावण्या ने शेयर की क्यूट फोटो
वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी ने शादी के दो साल बाद खुशखबरी सुनाई है। कपल ने एक तस्वीर शेयर कर पहली प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। वरुण और लावण्या ने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दोनों के हाथों में छोटे-छोटे बेबी सॉक्स नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, 'लाइफ का सबसे खूबसूरत रोल अभी बाकी है - कमिंग सून।' वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी इस पोस्ट ने पूरा सोशल मीडिया हिला दिया है। कपल की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लोग उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी की ये क्यूट पोस्ट।
कब हुई थी वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी की शादी
साउथ स्टार वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी ने एक दूसरे को डेट करने के बाद 1 नवंबर 2023 को शादी। कपल ने मिस्टर (Mister), अंतरिक्षम 9000 केएमपीएच (Antariksham 9000 KMPH), और कंचे (Kanche) जैसी फिल्मों में काम किया है। जहां से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई। वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी की इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
