साउथ मूवीज

AA22xA6: एटली की फिल्म के लिए खुद को फिजिकल और मेंटल प्रिपेयर कर रहे हैं Allu Arjun, देखने को मिलेगा गजब का ट्रांसफॉर्मेशन

AA26XA6 Allu Arjun Transformation: एटली( Atlee Kumar) के नेक्स्ट प्रोजेक्ट के लिए अल्लू अर्जुन ने अपनी कमर कस ली है। इस बार वह कुछ हटकर और कुछ बड़ा करने वाले हैं। फिल्म से जुड़े सूत्र ने खुलासा किया है कि अल्लू के ट्रांसफॉर्मेशन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

Image

AA26XA6 Allu Arjun Transformation

AA26XA6 Allu Arjun Transformation: पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन ( Allu Arjun) इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी को लेकर चर्चा में हैं। पुष्पा के बाद अल्लू अर्जुन का यह बिग बजट प्रोजेक्ट होने वाला है। फिल्म के इन्ट्रो ने फैंस के बीच बेताबी को पहले ही बढ़ा दिया है। अब फैंस फिल्म से जुड़ी अन्य अपडेट के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एटली कुमार के साथ अल्लू अर्जुन की ये फिल्म चर्चा में बनी हुई है। अब फिल्म से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है कि एटली कुमार की फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया कि अल्लू अर्जुन( Allu Arjun) अपनी तैयारी को शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। लुक टेस्ट पहले से ही चल रहे हैं। लॉयड और टीम स्टार के लिए ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम तैयार कर रहे हैं जो न केवल उनके वजन को बढ़ाएगा, बल्कि उनके स्वभाव, चाल-चलन और मानसिक रूप से भी बदलाव करेगा। एटली द्वारा डिज़ाइन किए गए इस कैरेक्टर में अल्लू अर्जुन बिल्कुल बदले हुए नजर आएंगे। जिससे फैंस को उनके नए लुक को देखने का मौका मिलेगा। फैंस भी इस न्यू लुक के लिए बेहद उत्साहित हैं।

हाल ही में, लोकप्रिय सेलिब्रिटी ट्रेनर लॉयड स्टीवंस ने अल्लू अर्जुन केअपने आगामी प्रोजेक्ट के लिए किए जाने वाले बड़े बदलाव की पहली झलक शेयर की थी। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि लॉयड एक फेमस फिटनेस ट्रेनर हैं, जिन्होंने जूनियर एनटीआर और महेश बाबू सहित कई स्टार्स के साथ काम किया है। अब, उन्हें AA22xA6 के लिए अल्लू अर्जुन को बदलने का काम सौंपा गया है। अब देखना यह है कि वह अल्लू को कितना बदल पाते हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article