Varanasi: एसएस राजामौली ने किया खुलासा- 8 घंटे काम करते है महेश बाबू, शूटिंग के दौरान फोन को नहीं लगाते हाथ

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 16, 2025, 11:10 AM IST

SS Rajamouli on Mahesh Babu: सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) को लेकर फिल्म वाराणसी (Varanasi) के डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने बड़ा खुलासा किया है। एसएस राजामौली ने कहा कि मेहश बाबू अपनी 8 घंटे की शिफ्ट में फोन को हाथ नहीं लगाते। एसएस राजामौली का ये बयान खूब...

SS Rajamouli on Mahesh Babu: साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी (Varanasi) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। महेश बाबू की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं, जो फैंस को मूवी के लिए बेताब कर रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म वाराणसी से महेश बाबू का पहला लुक सामने आ गया है। इस लुक को देखने के बाद एक्टर के फैंस बस देखते रह गए। महेश बाबू के लुक की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। इन सब के बीच फिल्म वाराणसी के इवेंट के दौरान डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने महेश बाबू को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

SS Rajamouli on Mahesh Babu

Image Source: IMDb

'8 घंटे काम करते हैं महेश बाबू'

एक्टर महेश बाबू एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह महेश बाबू की कोई फिल्म नहीं बल्कि एसएस राजामौली का एक बयान है, जो खूब वायरल हो रहा है। एसएस राजामौली ने महेश बाबू से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। एसएस राजामौली ने हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में हुए इवेंट फिल्म वाराणसी के दौरान महेश बाबू की जमकर तारीफ की। एसएस राजामौली ने कहा कि 'महेश बाबू के कैरेक्टर में कुछ खास है। कुछ ऐसा जो सबको सीखनी चाहिए। जब महेश बाबू ऑफिस या शूटिंग पर आते हैं, तो वो अपना फोन नहीं छूते। 8 घंटे काम करते हैं और सिर्फ घर जाते वक्त ही फोन देखते हैं।ये क्वालिटी सबके लिए लेसन है।' एसएस राजामौली के इस बयान ने सबको हैरान कर दिया है। आपको बता दें कि 8 घंटे की शिफ्ट के इस बयान को एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से जोड़ा रहा है।

End of Feed