Varanasi: 'रामायण' से होगा महेश बाबू की फिल्म का कनेक्शन, कुंभकर्ण से होगा मुकाबला

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 6, 2026, 08:33 AM IST

Vijayendra Prasad on Varanasi: एक्टर महेश बाबू (Mahesh Babu) की फिल्म वाराणसी (Varanasi) की स्टोरी को लेकर राटइर विजयेंद्र प्रसाद (Vijayendra Prasad) ने नया खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं कि उन्होंने...

Vijayendra Prasad on Varanasi: साउथ के जाने-माने स्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी (Varanasi) को लेकर चर्चा में हुए हैं। महेश बाबू की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले फिल्म वाराणसी से महेश बाबू का लुक सामने आया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। अब इन सब के बीच फिल्म वाराणसी को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। फिल्म वाराणसी की स्टोरी में काफी कुछ खास देखने को मिलने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म वाराणसी की स्टोरी को लेकर राटइर विजयेंद्र प्रसाद (Vijayendra Prasad) ने क्या खुलासा किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Varanasi के लिए Priyanka Chopra ने कसी कमर, सोशल मीडिया पर दिया अपडेट)

Vijayendra Prasad on Varanasi

फिल्म वाराणसी को लेकर आया नया अपडेट (Image Source: Varanasi Movie)

'रामायण' से है कनेक्शन

एक्टर महेश बाबू एक बार फिर से अपनी फिल्म वाराणसी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म वाराणसी के राइटर विजयेंद्र प्रसाद का अभी हाल ही में सामने आया एक बयान है। हाल ही में फिल्मी फोकस के साथ हुए एक फैन इंटरैक्शन के दौरान विजयेंद्र प्रसाद ने वाराणसी के बारे में बात की। जब उनसे पूछा गया कि फिल्म का वो 30 मिनट का सीन, जिसके बारे में उन्होंने पहले कहा था कि वो पूरे इंडिया को चौंका देगा, पौराणिक, राजनीतिक या आध्यात्मिक है, तो उन्होंने जवाब दिया, 'ये राम और कुंभकर्ण के बीच का युद्ध है।' उन्होंने आगे कहा, 'आपने ट्रेलर में देखा था ना? आपने राम और कुंभकर्ण को देखा। आपने भगवान हनुमान की पूंछ और उस पर एक रथ भी देखा। मैं उसी की बात कर रहा हूं, उसे देखकर लोग हैरान रह जाएंगे।' जब उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म में टाइम जोन का कॉन्सेप्ट भी है और इसे शामिल करने का आइडिया किसका था, तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा, 'अब हमें इसके बारे में और बात नहीं करनी चाहिए।' आपको बता दें कि एस.एस. राजामौली भी पहले इसको लेकर हिंट दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि महेश बाबू राम के रोल में नजर आएंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: रिलीज से पहले लीक हुई Varanasi की कहानी, Mahesh Babu की मास्टरमाइंड से होगी जोरदार टक्कर)

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

एस.एस. राजामौली (S.S. Rajamouli) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म वाराणसी में महेश बाबू के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। महेश बाबू की ये फिल्म 7 अप्रैल 2027 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

End of Feed