साउथ मूवीज

Prajala Manishi: उर्वशी रौतेला इस साउथ एक्टर संग करेंगी रोमांस! 'प्रजाला मनीषी' में निभाएंगी अहम रोल

उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में बनी रहती है। अब उर्वशी रौतेला के हाथों एक साउथ की फिल्म लगी है जिसको लेकर वो सुर्खियां बटोर रही है। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में उर्वशी रौतेला लीड रोल निभाने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उर्वशी इस फिल्म में रोमांस करते नजर आएगी।

Image

urvashi rautela

Prajala Manishi: उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में बनी रहती है। अब उर्वशी रौतेला के हाथों एक साउथ की फिल्म लगी है जिसको लेकर वो सुर्खियां बटोर रही है। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में उर्वशी रौतेला लीड रोल निभाने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उर्वशी इस फिल्म में रोमांस करते नजर आएगी। आइए जानते हैं वह कौन से साउथ एक्टर है, जिसके साथ रोमांस करती नजर आएंगी एक्ट्रेस।

बता दें उर्वशी रौतेला रवि तेजा के साथ फिल्म 'प्रजाला मनीषी' में नजर आएंगी। इसके पहले साउथ में उर्वशी रौतेला डांस नंबर्स करती नजर आईं थी, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया था। उर्वशी चिरंजीवी की फिल्म 'वाल्टेयर विरय्या' में भी नजर आई थी। साथ ही एक्ट्रेस को पवन कल्याण की 'बीआरओ' और राम की 'स्कंद' में भी देखा गया था। अब फैंस एक्ट्रेस को रवि तेजा के साथ देखने के लिए बेताब है। रवि तेजा की आने वाली फिल्म 'प्रजला मनीषी' में उर्वशी रौतेला के साथ डिंपल हयाती भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

इन फिल्मों में नजर आएंगे रवि तेजा

रिपोर्ट के अनुसार उर्वशी नंदमुरी बालकृष्ण के साथ उनकी की 109वीं फिल्म में नजर आने वाली है। इस पिल्म में एक्ट्रेस लीड रोल में नजर आएंगी। दूसरी ओर रवि तेजा 'मिस्टर बच्चन' और 'आरटी75' की शूटिंग में अभी बिजी चल रहे हैं। 'प्रजाला मनीषी' अगले साल रिलीज हो सकती है। हाल ही में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ एक शूटिंग के दौरान हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस हैदराबाद में नंदामुरी बालकृष्ण की अपकमिंग तेलुगू फिल्म ‘एनबीके 109’ के लिए शूटिंग कर रही थीं। उसी दौरान के हादसा हुआ। इस हादसे के कारण उन्हें काफी गंभीर चोट आ गई थी। जिसके बाद उनके हाथ में फ्रैक्चर आ गया था और उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब देखना होगा कि 'प्रजाला मनीषी' की शूटिंग कब शुरू होती है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article