साउथ मूवीज

कर्नाटक में 'हरि हर वीरा मल्लू' के पोस्टर फाड़ने के विवाद पर उपेंद्र ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'भाषा का सम्मान...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 23, 2025, 11:18 AM IST

Upendra on Hari Hara Veera Mallu Controversy: साउथ के जाने-माने एक्टर पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की जुलाई में रिलीज हुई फिल्म हरि हर वीरा मल्लू (Hari Hara Veera Mallu) के पोस्टर फाड़ने को लेकर हुए विवाद पर कन्नड़ सुपरस्टार उपेंद्र (Upendra) ने चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने इस विवाद को लेकर कहा कि...

Image

Image Source: Reddit

Upendra on Hari Hara Veera Mallu Controversy: साउथ के जाने-माने स्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की फिल्म हरि हर वीरा मल्लू (Hari Hara Veera Mallu) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 24 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ। पवन कल्याण की इस तेलुगु फिल्म के पोस्टर को भाषा विवाद की वजह से कर्नाटक में फाड़ा गया जिसको लेकर एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है। इसकी वजह कन्नड़ सुपरस्टार उपेंद्र (Upendra) एक इंटरव्यू है, जिसमें वो इस भाषा विवाद को लेकर बोलते नजर आए। तो चलिए जानते हैं उपेंद्र ने अपने इंटरव्यू में क्या कहा है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

भाषा विवाद पर उपेंद्र ने कही ये बात

एक्टर उपेंद्र एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह उपेंद्र का एक नया इंटरव्यू है, जिसमें वो भाषा विवाद पर बोलते हुए नजर आए। ABN को दिए इंटरव्यू के दौरान तेलुगु फिल्मों के पोस्टर पर कन्नड़ भाषा न होने की वजह से हो रहे विरोध पर जब उपेंद्र से सवाल पूछा गया तब एक्टर ने कहा कि 'इसमें क्या गलत है? कर्नाटक में फिल्म रिलीज हो रही है तो लोग उसे कन्नड़ में देखना चाहते हैं। जब आप फिल्म को सारी भाषाओं में डब कर रहे हो तो कन्नड़ में भी करो ना। पुष्पा की सिर्फ कन्नड़ वर्जन ने ही 10 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे। इंटरव्यूअर ने कहा कि विवाद तो डबिंग का नहीं, बल्कि ओरिजिनल भाषा की फिल्मों के पोस्टर पर भी कन्नड़ लिखवाने का है। तब उपेंद्र ने असहमति जताते हुए कहा, 'फिल्म रिलीज कर रहे हो तो वहां की भाषा का भी सम्मान करो। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।' उपेंद्र का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

क्या था विवाद

जुलाई में बेंगलुरु के एक थिएटर में हंगामा हो गया, जब आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और एक्टर पवन कल्याण की फिल्म हरि हर वीरा मल्लू रिलीज हो रही थी। कन्नड़ कार्यकर्ता थिएटर पर पहुंच गए और फिल्म के प्रमोशन पोस्टर-बैनर पर कन्नड़ भाषा न होने का विरोध करने लगे और इन्हें फाड़ दिया। एक कार्यकर्ता ने कहा, 'इस शहर में पोस्टरों में कन्नड़ भाषा जरूर होनी चाहिए।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article