This Actress To Replace Kareena Kapoor In Yash Starrer Toxic: साउथ के सुपरस्टार यश ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। यश इन दिनों 'टॉक्सिक' की तैयारी में लगे हुए हैं, जिसे गीतू मोहनदास के निर्देशन में तैयार किया जा रहा है। यश की फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) में कियारा आडवाणी और करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आतीं। जहां कियारा उनकी प्रेमिका के तौर पर दिखाई देतीं तो वहीं करीना कपूर, यश की बहन का किरदार अदा करतीं। लेकिन बीते दिन आई खबर के मुताबिक, करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने बिजी शेड्यूल के कारण यश की 'टॉक्सिक' से हाथ पीछे खींच लिये हैं। खास बात तो यह है कि करीना कपूर के जाते ही 'टॉक्सिक' साउथ की लेडी सुपरस्टार की झोली में गिर गई है।
यश स्टारर 'टॉक्सिक' (Toxic) की शूटिंग शुरू हो चुकी है, ऐसे में मेकर्स इसकी तैयारी में जरा भी देर नहीं करना चाहते। एंटरटेनमेंट गलियारे में मौजूद रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'टॉक्सिक' से करीना कपूर (Kareena Kapoor) के जाते ही मेकर्स ने एक्ट्रेस की तलाश शुरू कर दी। अब उन्होंने साउथ की सुपरस्टार नयनतारा को करीना कपूर की जगह कास्ट करने का फैसला किया है। गीतू मोहनदास फिल्म के सिलसिले में नयनतारा से बातचीत भी कर रहे हैं। हालांकि अभी तक मामले पर मेकर्स या एक्ट्रेस की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं हुई है।
'टॉक्सिक' में हुई श्रुति हासन की भी एंट्री
बता दें कि यश की 'टॉक्सिक' (Toxic) में एक्ट्रेस श्रुति हासन (Shruti Haasan) भी अहम भूमिका अदा करती नजर आएंगी। उन्होंने फिल्म साइन भी कर ली है। इससे इतर 'टॉक्सिक' की रिलीज की बात करें तो फिल्म 2025 में 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस मूवी के लिए फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है।
