Toxic: कियारा आडवाणी ने शुरू की यश की टॉक्सिक की शूटिंग, सेट से लीक हो गईं पिक्स

Yash-Kiara Look leaked from Toxic Movie: टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ फिल्म टॉक्सिक (Toxic) की लेटेस्ट पिक्स लग गई हैं, जिनमें कियारा आडवाणी (Kiara Advani) यश की अपकमिंग मूवी टॉक्सिक की शूटिंग करती दिख रही हैं। फैंस कियारा आडवाणी का लुक काफी पसंद आ रहा है और वो उनकी यश के संग जोड़ी देखने के लिए उत्साहित हैं।

Yash-Kiara Look leaked from Toxic Movie: साउथ कलाकार यश (Yash) ने अपनी नई फिल्म टॉक्सिक (Toxic) की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी (Kiara Advani) मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म टॉक्सिक के सेट पर इस वक्त कियारा सीन्स शूट कर रही हैं, जहां से टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ एक्लक्लूसिव पिक्स लग गई हैं। इन पिक्स में कियारा आडवाणी टॉक्सिक की कॉस्ट्यूम में ही नजर आ रही हैं। दर्शकों को फिल्म टॉक्सिक के सेट से लीक हुआ कियारा के लुक काफी पसंद आ रहा है। इन पिक्स को देखने के बाद फैंस का कहना है कि यश-कियारा की जोड़ी टॉक्सिक में आग लगाने के लिए तैयार है।

Toxic Set Pics

पहली बार साथ में काम कर रहे हैं यश-कियारा आडवाणी

केजीएफ सीरीज के बाद यश ने टॉक्सिक फिल्म (Toxic Movie) करने का मन बनाया है। इस फिल्म को फाइनल करने से पहले यश ने काफी वक्त लिया था। फिल्म टॉक्सिक के लिए पहले करीना कपूर का नाम सामने आ रहा था लेकिन बाद में मेकर्स ने इसके लिए कियारा आडवाणी को साइन किया। कियारा आडवाणी बॉलीवुड की सफल हसीनाओं में से एक हैं, जिन्हें दर्शक पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। मेकर्स को उम्मीद थी कि कियारा आडवाणी को यश के साथ दर्शक पसंद करेंगे, जो पूरी होती दिख रही है। टॉक्सिक के सेट से लीक हुई पिक्स में यश-कियारा की जोड़ी जबरदस्त लग रही है।

End of Feed