Thug Life: 'ठगों के दिलों की रानी' तृषा कृष्णन का पोस्टर हुआ रिलीज, सिम्पल अंदाज में लूट लिया दिल

Thug Life Trisha Krishnan Poster: ठग लाइफ से उनका पहला लुक सामने आया है। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने अभिनेत्री को जन्मदिन की बधाई भी दी है। आज तृषा के एक नहीं बल्कि दो फिल्मों के पोस्टर रिलीज हुए हैं। आइए उनके इस पोस्टर पर एक नजर डालते हैं।

Thug Life Trisha Krishnan Poster: अभिनेत्री तृषा कृष्णन ( Trisha Krishnan) आज अपना जन्मदिन मना रही है। इस मौके पर ठग लाइफ( Thug Life) के मेकर्स ने उन्हें बड़ा तोहफा दिया है। एक्ट्रेस को विश करते हुए फिल्म ठग लाइफ से उनका पोस्टर रिलीज हुआ है। मणिरत्नम निर्देशित मूवी में तृषा कृष्णन लीड एक्ट्रेस है। ठग लाइफ से उनका पहला लुक सामने आया है। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने अभिनेत्री को जन्मदिन की बधाई भी दी है। आज तृषा के एक नहीं बल्कि दो फिल्मों के पोस्टर रिलीज हुए हैं। आइए उनके इस पोस्टर पर एक नजर डालते हैं।

Thug Life Trisha Krishnan Poster

टर्मरिक मीडिया ने तृषा कृष्णन ( Trisha Krishnan) को जन्मदिन की खास बधाई दी है। फिल्म ठग लाइफ( Thug Life) से तृषा का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है 'ठगों की दुनिया से, दिलों की रानी को जन्मदिन की बधाई'। पोस्टर पर नजर डाले तो तृषा बिना किसी मेकअप के सिम्पल अंदाज में स्कर्ट और शर्ट पहनकर सीढ़ियों में बैठी हुई है। हाथों पर हाथ रखकर वह उम्मीद के साथ सामने की तरफ देख रही है। हालांकि नो मेकअप लुक में तृषा कमाल की लग रही है।

End of Feed