साउथ मूवीज

Thug Life: 'ठगों के दिलों की रानी' तृषा कृष्णन का पोस्टर हुआ रिलीज, सिम्पल अंदाज में लूट लिया दिल

Thug Life Trisha Krishnan Poster: ठग लाइफ से उनका पहला लुक सामने आया है। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने अभिनेत्री को जन्मदिन की बधाई भी दी है। आज तृषा के एक नहीं बल्कि दो फिल्मों के पोस्टर रिलीज हुए हैं। आइए उनके इस पोस्टर पर एक नजर डालते हैं।

Image

Thug Life Trisha Krishnan Poster

Thug Life Trisha Krishnan Poster: अभिनेत्री तृषा कृष्णन ( Trisha Krishnan) आज अपना जन्मदिन मना रही है। इस मौके पर ठग लाइफ( Thug Life) के मेकर्स ने उन्हें बड़ा तोहफा दिया है। एक्ट्रेस को विश करते हुए फिल्म ठग लाइफ से उनका पोस्टर रिलीज हुआ है। मणिरत्नम निर्देशित मूवी में तृषा कृष्णन लीड एक्ट्रेस है। ठग लाइफ से उनका पहला लुक सामने आया है। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने अभिनेत्री को जन्मदिन की बधाई भी दी है। आज तृषा के एक नहीं बल्कि दो फिल्मों के पोस्टर रिलीज हुए हैं। आइए उनके इस पोस्टर पर एक नजर डालते हैं।

टर्मरिक मीडिया ने तृषा कृष्णन ( Trisha Krishnan) को जन्मदिन की खास बधाई दी है। फिल्म ठग लाइफ( Thug Life) से तृषा का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है 'ठगों की दुनिया से, दिलों की रानी को जन्मदिन की बधाई'। पोस्टर पर नजर डाले तो तृषा बिना किसी मेकअप के सिम्पल अंदाज में स्कर्ट और शर्ट पहनकर सीढ़ियों में बैठी हुई है। हाथों पर हाथ रखकर वह उम्मीद के साथ सामने की तरफ देख रही है। हालांकि नो मेकअप लुक में तृषा कमाल की लग रही है।

बात करें ठग लाइफ की तो कमल हासन स्टार फिल्म को मणिरत्नम डायरेक्टर कर रहे हैं। तृषा कृष्णन फिल्म में फीमेल लीड रोल में हैं। उनके साथ इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी सान्या मल्होत्रा, नस्सर, अली फजल, ऐश्वर्या लक्ष्मी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है जिसका बज पिछले कुछ समय से चल रहा है।

बताते चले कि ठग लाइफ के साथ-साथ तृषा की एक और फिल्म का पोस्टर आज रिलीज हुआ है। चिरंजीवी स्टार फिल्म विशंभरा से तृषा का लुक शेयर किया गया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article