Bollywood Stars in Thug Life: बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले एक्टर कमल हासन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ठग लाइफ' को लेकर सुर्खियों में हैं। कमल हासन की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म से कमल हासन का लुक सामने आया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। अब इसके बाद फिल्म के कामल हासन की 'ठग लाइफ' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' में दो बॉलीवुड स्टार्स की एंट्री होने वाली है। फिल्म में इन दोनों स्टार्स की एंट्री होने की खबर सामने आने के बाद फैंस काफी खुश हैं।
'ठग लाइफ' में नजर आएंगे ये दो स्टार्स
कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' रिलीज से पहले काफी चर्चा में बनी हुई है। कभी फिल्म से कोई लुक सामने आ जाता है, तो कभी शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ जाता है। इसी बीच अब फिल्म में दो स्टार्स की एंट्री को लेकर खबर सामने आ रही है। पिंकविला की खबर के अनुसार कमल हासन की फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अली फजल ने एंट्री कर ली है। पंकज त्रिपाठी और अली फजल ने इस फिल्म के लिए दिल्ली में शूटिंग भी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी और अली फजल साथ में वेब सीरीज मिर्जापुर में नजर आए थे। इस सीरीज का तीसरा पार्ट भी जल्द रिलीज होने वाला है।
'ठग लाइफ' में नजर आएंगे ये स्टार्स
कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' में पंकज त्रिपाठी और अली फजल के अलावा जोजू जॉर्ज, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जयम रवि, गौतम कार्तिक, अभिरामी समेत साउथ के बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं। कमल हासन की 'ठग लाइफ' को लेकर काफी बज बना हुआ है।
