The Raja Saab: प्रभास के फैन्स को लगेगा बड़ा झटका, निर्माताओं ने आगे बढ़ाई रिलीज डेट

Prabhas Starrer The Raja Saab: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की आने वाली फिल्म 'द राजा साब' (The Raja Saab) की रिलीज डेट पर काले बादल छाते नजर आ रहे हैं। वीएफएक्स में देरी होने की वजह से मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

Prabhas Starrer The Raja Saab: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) के पास आने वाले दिनों में कई प्रोजेक्ट्स हैं। काफी लंबे समय से प्रभास अपनी फर्स्ट हॉरर-कॉमेडी मूवी 'द राजा साब' (The Raja Saab) की रिलीज को लेकर भी चर्चा में बने हुए थे। फैन्स भी इस फिल्म को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब नजर आ रहे थे। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक निर्माताओं ने प्रभास स्टारर की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। आइए जाने क्यों मेकर्स ने इस मूवी की रिलीज डेट आगे बढ़ाया का मन बनाया है।

Prabhas Starrer The Raja Saab

ऐसी खबरें थी कि मेकर्स प्रभास की 'द राजा साब' को 10 अप्रैल के दिन रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। अब हिन्दुस्तानी टाइम्स की रिपोर्ट में यह सामने आया है कि निर्माताओं ने 'द राजा साब' की रिलीज को होल्ड पर डालने का निर्णय लिया है। कथित तौर पर बताया जा रहा है कि 'द राजा साब' के वीएफएक्स में काफी समय लग रहा है। इस मूवी के डायरेक्टर मारुति भी किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। अभी तक मेकर्स ने कोई नई रिलीज डेट फाइनल नहीं की है।

End of Feed