The Goat Life: खत्म हुआ इंतजार ओटीटी पर धमाल मचने आ रहे पृथ्वीराज सुकुमारन, नोट कर लें रिलीज की तारीख

The Goat Life: पृथ्वीराज सुकुमारन की 'आदुजीविथम' या 'द गोट लाइफ' ने इस मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। यह फिल्म 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बन गई। अब ये जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।

The Goat Life: पृथ्वीराज सुकुमारन की 'आदुजीविथम' या 'द गोट लाइफ' ने इस मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। यह फिल्म 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बन गई। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना डिजिटल डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का फैंस इंतजार कर रहे थे। आइए जानते हैं आप इस फिल्म को कहां और कब देख सकते हैं।

The Goat Life

The Goat Life

नेटफ्लिक्स इंडिया ने हाल ही में अपने एक्स हैंडल पर ऐलान किया कि द गोट लाइफ 19 जुलाई से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। फिल्म मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में उपलब्ध होगी। नेटफ्लिक्स ने पृथ्वीराज सुकुमारन की भूमिका वाला एक पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें लिखा था, "प्रदेक्षयुम पोरतवुम निरंजा नजीबिंदे जीवित कथा। #आदुजीविथम 19 जुलाई को मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में नेटफ्लिक्स पर आ रहा है! #आदुजीविथमऑननेटफ्लिक्स।

End of Feed