Martin Movie Release Date: ये साल इंडियन सिनेमा के लिए बेहतर रहा है। इस साल कई फिल्मों ने अच्छा परफॉर्म किया। एक ओर जहां 'लापता लेडीज' जैसी फिल्में दर्शकों ने पसंद की तो दूसरी ओर 'किल' ने भी किल किया। लेकिन दर्शकों को इंतजार है 'मार्टिन' का, जो साल 2024 की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म होगी। ध्रुव सर्जा स्टारर मार्टिन, 11 अक्टूबर को पैन इंडिया रिलीज होगी। इस फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये है। ये फिल्म कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और बंगाली में रिलीज होगी।
Martin Movie Release Date
फिल्म में ध्रुव सर्जा के साथ ही वैभवी शांडिल्य, अन्वेषी जैन, जॉर्जिया एंड्रियानी, चिक्कन्ना, मालविका अविनाश, अच्युत कुमार, निकितिन धीर, नवाब शाह, रोहित पाठक, नाथन जोन्स और रुबील मॉस्केरा भी हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन एपी अर्जुन ने किया हैं। फिल्म के ऐलान के साथ ही इसके पोस्टर्स और ट्रेलर को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
कन्नड़ सिनेमा बीते कुछ वक्त में तेजी से आगे बढ़ा है। यश स्टारर 'केजीएफ','केजीएफ 2' और ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' ने इसे बड़े स्तर पर ऑडियंस तक पहुंचाया। वहीं अब मार्टिन इसे वर्ल्डवाइड और आगे ले जाने को तैयार है। ट्रेलर देखकर साफ हो गया है कि फिल्म में जोरदार एक्शन, तगड़ा वीएफएक्स और धांसू डायलॉग्स देखने को मिलेंगे।
'मार्टिन' को उदय के मेहता और सूरज उदय मेहता ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के डायलॉग्स गोपीनाथ कृष्णा मूर्ति और एपी अर्जुन ने लिखे हैं। वहीं म्यूजिक मणि शर्मा और बैकग्राउंड स्कोर रवि बसरूर ने दिया है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी सत्या हेगड़े ने की है। फिल्म का एक्शन राम-लक्ष्मण, डॉ। के रवि वर्मा, गणेश और मास माडा ने दिया है।
