साउथ मूवीज

Thangalaan in Hindi: स्त्री 2 के लिए तूफान नहीं, तबाही बनकर आ रही साउथ की ये फिल्म, दमदार परफॉर्मेंस देख उड़ जाएंगे तोते

Thangalaan in Hindi: पा. रंजीत द्वारा डायरेक्टेड और चियान विक्रम और मालविका मोहनन स्टारर मच अवेटेड पीरियड ड्रामा तंगलान को जबरदस्त रिव्यूज और फैंस से कमाल के रिएक्शंस मिले हैं। अब फिल्म जल्द ही हिंदी में रिलीज होने वाली है।

Image

Thangalaan

Thangalaan in Hindi: पा. रंजीत द्वारा डायरेक्टेड और चियान विक्रम और मालविका मोहनन स्टारर मच अवेटेड पीरियड ड्रामा तंगलान 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में दमदार कमाई कर रही है। वही अब तंगलान हिंदी वर्जन में रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म की हिंदी वर्जन की ऑफिशियल रिलीज डेट आ गई है।

फिल्म को जबरदस्त रिव्यूज और फैंस से कमाल के रिएक्शंस मिले हैं। फिल्म की हाई डिमांड के वजह से हिंदी में इसे रिलीज करने का प्लान बनाया गया था। बता दें 15 अगस्त को साउथ इंडियन सिनेमाघरों में तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में इस फिल्म को रिलीज किया गया था। अब फिल्म को हिंदी में 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। तंगलान के मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक नए पोस्टर के साथ रिलीज की डेट की घोषणा की है। पोस्टर संग कैप्शन में लिखा हुआ है-30 अगस्त को नॉर्थ इंडिया में पहुंचेगा सोना का बेटा। इस पोस्ट फैंस अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

सच्ची कहानी पर आधारित है फिल्म

तंगलान ने पहले ही अपने जबरदस्त एक्शन सीन्स, दमदार परफॉर्मेंस और पा. रंजीत के अनोखी कहानी के स्टाइल के कारण ध्यान अपनी तरफ खींचा है। हिंदी में रिलीज होने के साथ ही यह फिल्म नए दर्शकों को आकर्षित करने के लिए तैयार है। तंगलान कोलार गोल्ड फील्ड्स (KGF) की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसकी अंग्रेजों ने खोज की और अपने फायदे के लिए इसका इस्तेमाल किया।

ये सितारे आए फिल्म में नजर

विक्रम के अलावा, फिल्म में मालविका मोहनन, पसुपति, डैनियल कैल्टागिरोन, हरि कृष्णन अंबुदुरई, वेट्टई मुथुकुमार, अर्जुन अंबुदान और संपत राम भी हैं। तंगलान को 140 करोड़ के बजट के साथ बनाया गया था, जिसमें प्रोडक्शन और प्रमोशन दोनों लागतें शामिल हैं। फिल्म को दुनिया भर में लगभग 1,600 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। 'तंगलान ' के निर्माताओं ने फिल्म के लिए दर्शकों से मिली भारी प्रतिक्रिया के बाद फिल्म के सीक्वल की आधिकारिक घोषणा भी की थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n... और देखें

End of Article