Thangalaan: चियान विक्रम ने टूटी पसली में शूट किया था 'तंगलान' का एक्शन सीन, डायरेक्टर ने अब मांगी माफी

Thangalaan: विक्रम अभिनीत फिल्म 'तंगलान ' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। वही अब कुछ दिनों के बाद फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है।

विक्रम अभिनीत फिल्म 'तंगलान ' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। वही अब कुछ दिनों के बाद फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। बता दें तंगलान 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। एक हालिया इवेंट में डायरेक्टर पा. रंजीत ने अपनी मच अवेटेड फिल्म 'तंगलान' के बारे में खुलकर बात की आइए जानते हैं कि डायरेक्टर पा. रंजीत ने क्या कहा है।

Thangalaan

Thangalaan

क्लाइमेक्स सीन भी दो बार हुए शूट

फिल्म के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर पा. रंजीत ने फिल्म के क्लाइमेक्स सीन के बारे में बात की। साथ ही डायरेक्टर ने बताया कि कैसे उन्हें ये क्लाइमेक्स सीन दोबारा शूट करना पड़ा था। डायरेक्टर पा. रंजीत का कहना है कि पहले क्लाइमेक्स सीन से उन्हें संतुष्टि नहीं मिली थी जिस कारण उन्होंने इसे दोबारा शूट करना सही समझा। फिल्म के सभी कास्ट ने अपने नए प्रोजेक्ट शुरू कर दिए थे, लेकिन उन्हें फिर से बुलाया गया और फिल्म के क्लाइमेक्स को रीशूट करवाया गया। इवेंट में पा. रंजीत ने एक्टर विक्रम से मुश्किल फाइट सीन्स के लिए माफी भी मांगी, जो बहुत कठिन थे। बता दें कि फिल्म करते समय विक्रम को उनकी पसलियों में गंभीर चोट आई थी और उसकी वजह से एक्टर को सर्जरी तक करानी पड़ी।

End of Feed