Thandel OTT Release: नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म 'तंडेल' 7 फरवरी, 2025 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इस फिल्म में नागा चैतन्य और साई पल्लवी की जबरदस्त केमिस्ट्री भी नजर आई थी। 'तंडेल' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। चंदू मोंडेती द्वारा निर्देशित ये फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। आइए जानते हैं कब और कहां ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।
Thandel OTT Release
तंडेल 7 मार्च से नेटफ्लिक्स पर कई भाषाओं में स्ट्रीम होने वाली है। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने इसकी जानकारी देते हुए पोस्टर शेयर किया है। तंडेल 7 मार्च को नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।
क्या है फिल्म की कहानी
तंडेल की कहानी राजू ( नागा चैतन्य ) बुज्जी (साई पल्लवी) नाम की लड़की की है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि राजू और बुज्जी एक दूसरे से प्यार करते हैं। उनकी शादी से पहले बुज्जी उसके काम से डरती है और उसे मछली पकड़ना बंद करने के लिए कहती है। हालांकि, राजू उसकी चिंताओं को नजरअंदाज करता है और समुद्र में निकल जाता है। एक दिन तूफान उसकी नाव को रास्ते से हटा देता है, जिसके कारण उसे पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा पकड़ लिया जाता है। नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म तंडेल की कहानी श्रीकाकुलम के मछुआरों के जीवन पर आधारित है। जो मछली पकड़ने के दौरान गलती से पाकिस्तानी जलक्षेत्र में प्रवेश कर जाते हैं। इसके बाद उन्हें तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आगे की कहानी में दिखाया जाता है कि वो घर वापस आने के संघर्ष पर करता है।
साई पल्लवी-नागा चैतन्य ने लूटी लाइमलाइट
तंडेल का निर्माण अल्लू अरविंद ने किया है और इसमें नागा चैतन्य और साई पल्लवी मुख्य लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन चंदू मोंडेती ने किया है और संगीत डीएसपी ने दिया है।
