Thalapathy Vijay React on Baby John: वरुण धवन( Varun Dhawan) और वामिका गब्बी( Wamiqa Gabbi) की फिल्म बेबी जॉन ( Baby John) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को सुबह से ही दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लंबे समय बाद पर्दे पर वरुण धवन का ऐसा अवतार देखने को मिल है, जिसका पाज़िटिव रिस्पॉन्स फैंस से मिल रहा है। वहीं अपनी फिल्म के रीमेक पर साउथ स्टार थलापति विजय ने भी कॉमेंट किया है। आइए बताते हैं उन्होंने वरुण धवन और एटली की इस फिल्म के बारे में क्या कहा
वरुण धवन की हालिया रिलीज फिल्म बेबी जॉन 2016 में आई साउथ की फिल्म थेरी( Theri) का रीमेक है। इसमें विजय थलापति( Thalapathy Vijay) नजर आए थे, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अब 8 साल बाद एटली( Atlee Kumar) ने इसका रीमेक बनाया है। हाल ही में विजय ने फिल्म रिलीज से पहले पूरी टीम को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर बेबी जॉन का पोस्टर शेयर करते हुए थेरी एक्टर ने लिखा है -'एटली कुमार, वरुण धवन, कीर्ति सुरेश, वामीका गब्बी और कलीज को फिल्म के लिए शुभकामनाएं, दुआ करता हूं यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी'। उनके इस ट्वीट को शेयर करते हुए फिल्म डायरेक्टर एटली कुमार ने रिएक्ट किया है, उन्होंने विजय का धन्यवाद करते हुए उनकी शुभकामनाओं को बहुत बड़ा बताया है।
वहीं वरुण धवन( Varun Dhawan) ने थलापती विजय के इस ट्वीट पर लिखा है कि -आप सभी के सामने हम बेबी हैं, आपका बहुत शुक्रिया। इसी के साथ फिल्म के अन्य स्टार्स ने भी विजय के इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है।
