Thalapathy Vijay ने गुपचुप तरीके से थिएटर में जाकर देखी थी ये फिल्म, ऐसे छुपाई थी पहचान

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 25, 2026, 11:46 AM IST

Thalapathy Vijay Watch This Movie: फिल्म जन नायगन स्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है। बताया गया है कि उन्होंने एक फिल्म गुपचुप तरीके से थिएटर में जाकर देखी थी।

Thalapathy Vijay Watch This Movie: साउथ के जाने-माने स्टार थलापति विजय इन दिनों अपनी फिल्म जन नायगन (Jana Nayagan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इसके बाद से थलापति विजय की फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच फिल्म जन नायगन के एक्टर थलापति विजय को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Thalapathy Vijay Watch This Movie

थलापति विजय ने देखी थी ये फिल्म (Image Source: IMDb/ Reddit)

ये फिल्म देखने पहुंचे विजय

एक्टर थलापति विजय एक बार फिर से फिल्म जन नायगन को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह अभी हाल ही में सामने आया एक अपडेट है। खबर है कि थलापति विजय गुपचुप तरीके से फिल्म थिरुचित्राम्बलम देखने पहुंचे थे। Galatta से बात करते हुए गीतकार विवेक ने बताया कि 'थिरुचित्राम्बलम' देखने के बाद वे विजय की फिल्म के सेट पर लौटे और एक्टर को बताया कि उन्हें फिल्म कितनी पसंद आई। तब विजय ने पूछा कि उन्हें क्यों नहीं बुलाया गया। विवेक को शुरू में हैरानी हुई कि एक्टर पब्लिक थिएटर में बिना पहचाने कैसे फिल्म देख सकते हैं, खासकर हैदराबाद में जहां तमिल और तेलुगु दोनों ऑडियंस उन्हें आसानी से पहचान लेती है। लेकिन विजय अड़े रहे।

End of Feed