Thalapathy Vijay की आखिरी फिल्म Jana Nayagan की रिलीज डेट से उठा पर्दा, 2026 में बॉक्स ऑफिस पर आएगा तूफान

विजय थलापति ( Thalapathy Vijay) इन दिनों अपनी आखिरी फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब एक्टर की लास्ट फिल्म की रिलिज डेट से पर्दा उठ गया है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार ये फिल्म 2026 की शूरुआत में धमाल करेगी।

साउथ के हाईएस्ट पेड एक्टर विजय थलापति ( Thalapathy Vijay) इन दिनों अपनी आखिरी फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस एक्टर की लास्ट फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा है। आइए जानते हैं कि विजय थलापति की लास्ट फिल्म कब रिलीज होने वाली है।

Thalapathy Vijay

Thalapathy Vijay

थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan ) अब अगले साल पोंगल के मौके पर बड़े पर्दे रिलीज होने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार सुपरस्टार की फिल्म को 9 जनवरी, 2026 को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को लेकर एक्टर काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म को एच विनोथ निर्देशित कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें राजनीति की कहानी दिखाई जाएगी।

End of Feed