Thalaivan Thalaivii X Review: छा गई विजय सेतुपति-नित्या मेनन की केमिस्ट्री, लोगों ने मूवी को बताया 'शानदार...'

Thalaivan Thalaivii X Review: साउथ इंडस्ट्री के पसंदीदा एक्टर विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की तमिल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'थलाइवन थलाइवी' (Thalaivan Thalaivii) ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही फैन्स का दिल जीत लिया है। इस मूवी में विजय सेतुपति संग नित्या मेनन की जोड़ी खूब पसंद की जा रही है।

Thalaivan Thalaivii X Review: साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर विजय सेतुपति और जानी-मानी एक्ट्रेस नित्या मेनन की तमिल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'थलाइवन थलाइवी' (Thalaivan Thalaivii) बड़े परदे पर 25 जुलाई के दिन रिलीज हो गई है। इस मूवी को ऑडियंस को ओर से काफी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। इस रोमांटिक-कॉमेडी को देखने के बाद लोगों ने एक्स अकाउंट पर अपने रिव्यू साझा करने शुरू कर दिए हैं। नेटिजन्स ने एक्स अकाउंट पर विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) और नित्या मेनन (Nithya Menen) की फिल्म की तारीफों के पुल बांधने भी शुरू कर दिए हैं।

Thalaivan Thalaivii X Review

Pic Credit: X Account

'थलाइवन थलाइवी' को पसंद कर रहे हैं लोग

विजय सेतुपति और नित्या मेनन स्टारर 'थलाइवन थलाइवी' (Thalaivan Thalaivii) को लोगों ने बेस्ट रोमांटिक मूवी बताया है। एक यूजर ने चार पॉइंट्स में बताया है कि ये मूवी क्यों चाहिए। इस मूवी में विजय सेतुपति और नित्या मेनन की दमदार अदाकारी के फैन्स कायल हो गए हैं। उन्होंने इस तरह की फैमिली बेस्ड रोमांटिक कहानी को पेश करने के लिए फिल्म 'थलाइवन थलाइवी' के निर्देशक भी तारीफ की है।

End of Feed