Kalpana Raghavendra attemped Suicide: साउथ सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। तेलुगु सिंगर कल्पना राघवेंद्र ने सुसाइड करने की कोशिश की है। वह पिछले दो दिनों से अपने घर में कैद थी। सिंगर ने नींद की गोली खाकर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। जैसे ही पता चल तुरंत कल्पना को अस्पताल ले जाया गया और अब उनका इलाज चल रहा है। सिंगर की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।
कल्पना राघवेंद्र के गार्ड ने यह खबर पुलिस को दी थी कि वह पिछले दो दिनों से घर से बाहर नहीं निकली है। जैसे ही मौके पर पुलिस पहुंची तो पाया कि सिंगर अपने कमरें में बेहोश थी और उनकी हालत खराब थी। कल्पना को तुरंत अस्पताल के जाया गया, अभी हैदराबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और उनकी तबीयत में भी सुधार है। जिस समय कल्पना अपने घर में कैद थी उनके पति चेन्नई में थे। हालांकि अभी तक सुसाइड की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताते चले कि कल्पना एक फेमस प्लेबैक सिंगर है। उनके पिता टीएस राघवेंद्र ने साउथ इंडस्ट्री में कई हिट गाने दिए हैं। कल्पना ने 5 साल की उम्र से ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। जिसके बाद उन्होंने कई गाने गाए और वह अपनी आवाज से छा गई। अब अचानक आई ऐसी खबर ने फैंस को निराश कर दिया है। हर कोई यह जानना चाहता है कि सिंगर के साथ ऐसा क्या हुआ होगा।
