Bijili Ramesh का 46 की उम्र में हुआ निधन, शराब की लत ने खराब कर दिया था लीवर

Bijili Ramesh Death : खराब लिवर की वजह से ही वो लंबे समय से अस्पताल में एडमिट थे। उन्होंने अपने फैंस से शराब से दूरी बनाए रखने की अपील की थी।आज शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी अचानक मौत से हर कोई हैरान है।

Bijili Ramesh Death : तमिल अभिनेता बिजली रमेश( Bijili Ramesh) का आज 46 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। लंबे समय से चल रही लीवर संबंधी बीमारी के कारण उन्होंने देह त्याग दिया। मंगलवार सुबह अस्पताल में रमेश ने अंतिम सांस ली, रिपोर्ट्स की माने तो उनका लिवर डैमेज हो गया था जिस वजह से वह अस्पताल में भर्ती थे। आज शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कुछ दिन पहले उनके परिवार वालों ने आर्थिक सहायता की मांग की थी।

Bijili Ramesh Death

तमिल अभिनेता और यूट्यूबर बिजली रमेश( Bijili Ramesh) का मंगलवार सुबह निधन हो गया है। 46 की उम्र में एक्टर ने अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। बिजली रमेश टीवी में कॉमेडी किरदार के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने यूट्यूब पर पॉप गानों से पहचान मिली। उनकी एक वीडियो यूट्यूब पर रातों-रात वायरल हो गई थी जिस वजह से वह फैंस के बीच चर्चा में आ गए थे। उसी साल उन्हें नयनतारा और निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार की कोलामावु कोकिला के लिए एक प्रमोशन गाने में देखा गया था।

End of Feed