साउथ मूवीज

Tamannaah Bhatia ने मां के जन्मदिन पर जमकर लुटाया प्यार किया KISS, एक्ट्रेस के इस करीबी को हई जलन

बॉलीवुड और साउथ की फेमस एक्ट्रेस में से एक तमन्ना भाटिया इन दिनों स्त्री 2 के कारण चर्चा में बनी हई है। तमन्ना भाटिया ने अपनी मां के जन्मदिन के खास मौके पर अपनी मां पर प्यार बरसाया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी मां को किस करती हुई नजर आ रही है।

Image

Tamannaah Bhatia

बॉलीवुड और साउथ की फेमस एक्ट्रेस में से एक तमन्ना भाटिया इन दिनों स्त्री 2 के कारण चर्चा में बनी हई है। फैंस ने उनके डांस को काफी पसंद किया था। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी मां के जन्मदिन पर भर भर कर प्यार किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी मां को किस करती हुई दिखाई दे रही है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस को ऐसा करते हुए देख किसे जलन हुई है।

तमन्ना भाटिया ने अपनी मां के जन्मदिन के खास मौके पर अपनी मां पर प्यार बरसाया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी मां को किस करती हुई नजर आ रही है। जब एक्ट्रेस अपनी मां को किस कर रही है इस चीज को देखकर उनके डॉग को जलन हो रही है।

जिसकी वजह से मैं हर रोज मुस्कुराती हूं

तमन्ना भाटिया इस कैजुअल लुक में भी बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस सफेद टॉप और काली पैंट में नजर आ रही है। फैंस एक्ट्रेस के इस लुक को बहुत पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस बिना मेकअप के नजर आ रही है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कहा -"हैप्पी बर्थडे मम्मा। आप ही वो वजह हैं जिसकी वजह से मैं हर रोज मुस्कुराती हूं। आई लव यू। वीडियो में दिख रहा है कि एक्ट्रेस अपनी मामा को किस करती हैं और उनको डॉग उनकी मां के तरफ देखने लगता है फिर एक्ट्रेस अपने डॉग को प्यार करती नजर आती है।

वीडियो हो रहा जमकर वायरल

जैसे ही एक्ट्रेस अपने डॉग को प्यार करती हैं वो पूछ हिलाने लगता है। एक्ट्रेस अपने डॉग से पूछती है तुम्हें जलन हुई ना ये सुनकर डॉग और पूछ हिलाने लगता है। अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article