साउथ मूवीज

रजनीकांत पर बनी है सुर्या की फिल्म कंगुवा की कहानी? ऑडियो लॉन्च इवेंट पर कुली एक्टर ने किया खुलासा!!

सूर्या की फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ​रजनीकांत ने सूर्या के पिता की भी बहुत तारीफ की एक्टर ने कहा- हमने कई प्रोजेक्ट में साथ काम किया था। शिवकुमार एक सज्जन व्यक्ति हैं और उनके बेटे में उनके पिता के सभी गुण हैं। कंगुवा 300 करोड़ रुपये से ज़्यादा के बजट पर बनी है।

Image

Kanguva

सूर्या की फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। बता दें ये फिल्म पहले रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन के साथ रिलीज होने वाली थी, लेकिन सुर्या ने रजनीकांत को सोलो रिलीज देने के कारण अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे कर दी थी। हाल ही में सुर्या की फिल्म कंगुवा का ऑडियो लॉन्च इवेंट रखा गया था, जिसमें रजनीकांत को बुलाया गया था, लेकिन किसी कारण वो इवेंट में शामिल नहीं हो पाए। एक्टर ने अपना एक वीडियो संदेश दिया, जिसे इवेंट में दिखाया है। आइए जानते हैं कि रजनीकांत क्या बोला है।

रजनीकांत ने कहा-ज्ञानवेल सिनेमा के बारे में सब कुछ जानते हैं। उन्हें पता है कि फिल्म का प्रमोशन कैसे करना है। निर्देशक शिवा के बारे में बात करते हुए, रजनीकांत ने कहा कि हम दोनों सिर्फ 1 ही फिल्म में साथ काम किया है, लेकिन ऐसा लगता है कि हमने कई फिल्मों में साथ काम किया है। रजनीकांत ने एक पुराना किस्सा बताया एक्टर ने कहा-मैंने शिवा से बात की थी और पूछा था कि क्या वह मेरे लिए एक फिल्म लिख सकते हैं। शिवा भी इसके लिए उत्साहित थे और मुझे लगता है कि यह फिल्म मेरे लिए लिखी गई है।

कितना है कंगुवा का बजट

रजनीकांत ने वीडियो में सूर्या के पिता की भी बहुत तारीफ की एक्टर ने कहा- हमने कई प्रोजेक्ट में साथ काम किया था। शिवकुमार एक सज्जन व्यक्ति हैं और उनके बेटे में उनके पिता के सभी गुण हैं। कंगुवा 300 करोड़ रुपये से ज़्यादा के बजट पर बनी है। सूर्या, बॉबी देओल और दिशा पटानी इस फिल्म में नजर आएंगे। बता दें ये फिल्म 14 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article