Suriya46: सूर्या ने नई फिल्म के लिए इस डायेरक्टर संग मिलाया हाथ, मई से शुरू होगी शूटिंग

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 27, 2025, 07:54 AM IST

Suriya Upcoming New Movie: साउथ स्टार सूर्या (Suriya) का अभी हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सूर्या अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान करते नजर आ रहे हैं। सूर्या ने इस ऐलान के साथ-साथ फिल्म की शूटिंग को लेकर भी अपडेट दिया।

Suriya New Movie: साउथ के जाने-माने स्टार सूर्या (Suriya) अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सूर्या लास्ट फिल्म कंगुवा (Kanguva) में नजर आए थे। एक्टर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा पाई जिसकी उम्मीद की जा रही थी। इसके बाद से सूर्या के फैंस एक्टर की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इन सब के बीच सूर्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल रहो रहा है। इस वीडियो में सूर्या अपनी नई फिल्म का ऐलान करते नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं सूर्या की नई फिल्म के बारे में क्या-क्या अपडेट सामने आए है।

suriya 46

सूर्या ने किया नई फिल्म का ऐलान

एक्टर सूर्या इन दिनों अपनए एक वीडियो को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सूर्या का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सूर्या अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सूर्या ने कहा कि 'मुझे आज ये ऐलान करना है। मेरी जर्नी की शुरुआत अल्लू अरविंद (Allu Aravind) सर के आशीर्वाद से हुई थी। अब हम सितारा एंटरटेनमेंट्स और मेरे भाई वेंकी के साथ जुड़ रहे हैं। ये मेरी अगली फिल्म होगी। आप सब लंबे समय से पूछ रहे थे, तो बता दूं कि मेरा अगला तमिल प्रोजेक्ट वेंकी के साथ है।हम मई से शूटिंग शुरू करेंगे।' सूर्या ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर फैंस को सरप्राइज दे दिया है। अभी इस फिल्म को सूर्या46 (Suriya46) कहा जा रहा है।

End of Feed