स्त्री-2 के इस एक्टर ने कल्कि में छूड़ाए थे प्रभास के पसीने, अमिताभ बच्चन का दिया था साथ

स्त्री 2 को रिलीज हुए दो हफ्ते हो गए है। यह फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। बता दें सुनील कुमार नाग अश्वनी की फिल्म कल्कि में भी नजर आए थे। सुनील कुमार ने अमिताभ बच्चन के बॉडी डबल का रोल किया था।

स्त्री 2 को रिलीज हुए दो हफ्ते हो गए है। यह फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। 15 अगस्त से यह फिल्म सिनेमाघरों में गर्दा उड़ा रही है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी स्त्री 2 अभी तक 600 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म के सभी किरदारों को फैंस ने बहुत पसंद किया है, लेकिन एक किरदार ने सबका ध्यान ज्यादा खींचा वह थे सरकटा उर्फ सुनिल कुमार। सरकटा 7.7 फीट लंबे है। बता दें सुनील कुमार नाग अश्वनी की फिल्म कल्कि में भी नजर आए थे। आइए जानते हैं कि वह किस रोल में दिखाई दिए थे।

Sunil Kumar

Sunil Kumar

सुनील कुमार ने अमिताभ बच्चन के बॉडी डबल का रोल किया था। कुछ सीन्स में अमिताभ बच्चन का किरदार सुनील कुमार ने किया था। एक इंटरव्यू के दौरान बातचीत में सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने अश्वत्थामा वाले सीन किए थे, जो कल्कि में दिखाए गए थे। कुछ सीन्स वीएफएक्स नहीं थे। सुनील कुमार ने बताया उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ 1.5 महीने शूटिंग की। जिस दौरान उन्हें काफी मजा आया। साथी उन्होंने प्रभास के साथ भी एक महीने शूटिंग की।

End of Feed