Thalaivar 173: रजनीकांत की फिल्म थलाइवर173 से आउट हुए डायरेक्टर सुंदर सी? सामने आई ये रिपोर्ट

Thalaivar 173 Update: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म थलैवर 173 को लेकर एक अपडेट सामने आया है। पहले ये खबर सामने आई थी कि इस मूवी को सुंदर सी डायरेक्ट करेंगे। इस बीच नई रिपोर्ट आई है, जिसमें बताया गया है कि अब वो मूवी का निर्देशन नहीं करने वाले हैं। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

Thalaivar 173 Update: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। उनको लेकर ये खबर सामने आई थी कि वो फिल्म थलाइवर173 में नजर आएंगे। इस खबर के सामने आने के बाद से ही इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई। ये फिल्म कमल हासन के राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल बैनर तले बनेगी। पहले ये न्यूज सामने आई थी कि इस मूवी को सुंदर सी डायरेक्ट करेंगे। इस बीच फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है, जिससे फैंस नाखुश हो गए हैं। डायरेक्टर सुंदर सी ने घोषणा की है कि वे रजनीकांत की फिल्म का निर्देशन नहीं करेंगे। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

sundar c exit from kamal haasan film

pic credit- kamal haasan instagram

थलाइवर173 को डायरेक्ट नहीं करेंगे सुंदर सी

फिल्म थलैवर 173 की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद, डायरेक्टर ने बताया कि वे इस फिल्म को डायरेक्ट नहीं करेंगे। सुंदर सी की पत्नी खुशबू सुंदर के हैंडल से एक पोस्ट में डायरेक्टर ने लिखा, 'जिंदगी में ऐसे पल आते हैं जब हमें वो रास्ता अपनाना पड़ता है जो हमारे सपनों से अलग हो। इन दो आइकॉन्स के साथ मेरा पुराना रिश्ता है, और मैं हमेशा उनका सम्मान करूंगा। पिछले कुछ दिनों में साझा किए खास पल हमेशा याद रहेंगे। उन्होंने मुझे काफी कुछ सिखाया।' इस नोट में सुंदर सी ने आगे लिखा, 'मैं इस फिल्म से हट रहा हूं लेकिन उनकी सलाह लेता रहूंगा। मैं दोनों को दिल से धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे इस महान प्रोजेक्ट के लिए चुना। अगर ये खबर उन लोगों को निराश करे जो इसकी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, तो कृपया मेरा सच्चा माफी स्वीकार करें। मैं इसे सही करने का वादा करता हूं और आपके उत्साह को ऊंचा रखने वाली एंटरटेनमेंट देता रहूंगा। आपके समर्थन और समझ के लिए शुक्रिया। ये मेरे लिए दुनिया के बराबर है, और आपके साथ और यादें बनाने का इंतजार है।' बता दें कि ये पोस्ट अब डिलीट हो चुका है।

End of Feed