साउथ मूवीज

SSMB29: महेश बाबू संग बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे आशीष चंचलानी? यूट्यूबर की नई पोस्ट ने मचाई हलचल

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 13, 2025, 06:43 AM IST

SSMB29 New Star Entry: एसएस राजामौली (SS Rajamouli) के डायरेक्शन में बन एक्टर महेश बाबू (Mahesh Babu), प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) की फिल्म एसएसएबमी29 (SSMB29 ) यानी ग्लोबट्रॉटर (Globetrotter) में अब एक नए स्टार की एंट्री होने जा रही है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।

Image

Image Source: IMDb

SSMB29 New Star Entry: साउथ के जाने-माने स्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एसएसएबमी29 (SSMB29 ) यानी ग्लोबट्रॉटर (Globetrotter) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। महेश बाबू की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में एसएस राजामौली (SS Rajamouli) के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का धांसू लुक सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है। इन सब के बीच फिल्म एसएसएबमी29 को लेकर एक नया अपडेट आया है। महेश बाबू की फिल्म एसएसएबमी29 में इस स्टार की एंट्री होने जा रही है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

'एसएसएबमी29' में नजर आएगा ये यूट्यूबर

मेहश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की लीड रोल वाली फिल्म ग्लोबट्रॉटर एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म ग्लोबट्रॉटर में एक नए स्टार की एंट्री है। अभी हाल ही में यूट्यूब सेंसेशन आशीष चंचलानी (Ashish Chanchlani) ने अपनी नई इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। आशीष चंचलानी ने अपनी तस्वीर के साथ एक कैप्शन दिया है, जिसने हलचल मचा दी है। आशीष चंचलानी ने कैप्शन में लिखा 'noveMBer is noveMBering too hard'। इस पोस्ट में MB को हाइलाइट करते दिखे। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि आशीष चंचलानी एक्टर महेश बाबू के साथ फिल्म ग्लोबट्रॉटर में नजर आ सकते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक फिल्म ग्लोबट्रॉटर में आशीष चंचलानी की एंट्री को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है।

'ग्लोबट्रॉटर' में नजर आएंगे ये सितारे

डायरेक्टर एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म ग्लोबट्रॉटर में महेश बाबू, प्रिंयका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) अहम रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म के टाइटल लॉन्च के लिए 15 नवंबर को एक बड़ा इवेंट रखा गया है। इस इवेंट में बाकी स्टारकास्ट का भी खुलासा हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महेश बाबूू की ये फिल्म साल 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article