Jatadhara: सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर की मिली रिलीज डेट, अब इस दिन हिलेंगे सिनेमाघर

Jatadhara Release Date Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जटाधरा' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने इस मूवी को रिलीज डेट को लोगों के बीच पेश कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि यह मूवी किस दिन रिलीज होने जा रही है।

Jatadhara Release Date Out: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सुधीर बाबू (Sudheer Babu) की अपकमिंग फिल्म 'जटाधरा' (Jatadhara) को अब रिलीज डेट मिल गई है। इस खबर के सुनते ही सुधीर बाबू के फैन्स के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इस मूवी को मेकर्स तेलुगु के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि सुधीर बाबू के साथ इस मूवी में सोनाक्षी सिन्हा भी अहम रोल में दिखाई देने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'जटाधरा' को मेकर्स किस दिन सिनेमाघरों में रिलीज करने जा रहे हैं।

Jatadhara Release Date Out

Images Source: IMDb

इस दिन रिलीज होने वाली है 'जटाधरा'

सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म 'जटाधरा' का मोशन पोस्टर करते हुए इसकी रिलीज डेट का खुलासा किया है। यह फिल्म अब 7 नवम्बर के दिन दुनिया भर में रिलीज की जाएगी। सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन दिया, 'अंधकार की गहराइयों के बाद एक उदय जरूर होता है। जटाधारा 7 नवंबर 2025 से तेलुगु और हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।' दर्शक इस समय सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखने के लिए बेताब हैं।

End of Feed