Jatadhara Release Date Out: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सुधीर बाबू (Sudheer Babu) की अपकमिंग फिल्म 'जटाधरा' (Jatadhara) को अब रिलीज डेट मिल गई है। इस खबर के सुनते ही सुधीर बाबू के फैन्स के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इस मूवी को मेकर्स तेलुगु के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि सुधीर बाबू के साथ इस मूवी में सोनाक्षी सिन्हा भी अहम रोल में दिखाई देने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'जटाधरा' को मेकर्स किस दिन सिनेमाघरों में रिलीज करने जा रहे हैं।
इस दिन रिलीज होने वाली है 'जटाधरा'
सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म 'जटाधरा' का मोशन पोस्टर करते हुए इसकी रिलीज डेट का खुलासा किया है। यह फिल्म अब 7 नवम्बर के दिन दुनिया भर में रिलीज की जाएगी। सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन दिया, 'अंधकार की गहराइयों के बाद एक उदय जरूर होता है। जटाधारा 7 नवंबर 2025 से तेलुगु और हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।' दर्शक इस समय सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखने के लिए बेताब हैं।
अभिषेक जयसवाल और वेंकट कल्याण के निर्देशन में बन रही फिल्म 'जटाधरा' में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा के अलावा दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी, रोहित पाठक, झाँसी, राजीव कनकला और सुभलेखा सुधाकर सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं। फैन्स को अब केवल इस मूवी की रिलीज का इंतजार है। इस मूवी को उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेरणा अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
