साउथ मूवीज

Sudev Nair ने दक्षिणी रीति-रिवाज से की अपनी पंजाबी गर्लफ्रेंड से शादी, इस मंदिर में लिए सात फेरे

Sudev Nair Tie Knot : एक्टर ने कल 19 फरवरी को अभिनेत्री अमरदीप कौर( Amardeep Kaur) से शादी कर ली.बता दें, सुदेव ने पारंपरिक दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से मॉडल और अभिनेत्री अमरदीप कौर से शादी की है।

Image

Sudev Nair Wedding

Sudev Nair Tie Knot : साउथ अभिनेता सुदेव नायर( Sudev Nair) कल शादी के बंधन में बंध गए हैं. एक्टर ने कल 19 फरवरी को अभिनेत्री अमरदीप कौर( Amardeep Kaur) से शादी कर ली.बता दें, सुदेव ने पारंपरिक दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से मॉडल और अभिनेत्री अमरदीप कौर से शादी की है। बता दें कि सुदेव और अमरदीप कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और कपल ने अब एक-दूसरे को अपना जीवन साथी बना लिया है.

सुदेव ( Sudev Nair) की शादी का वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। वीडियो में सुदेव ने सुनहरे बॉर्डर वाली पारंपरिक सफेद रंग की वेष्टी पहनी हुई थी। दूसरी ओर, अमरदीप अपनी सुनहरे बॉर्डर वाली सफेद दुल्हन साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं, जिसे उन्होंने भारी कढ़ाई वाले सफेद ब्लाउज के साथ पहना था। उन्होंने अपने लुक को एक बन के साथ पूरा किया जिसे सफेद फूलों, पारंपरिक दक्षिण भारतीय दुल्हन के आभूषणों से सजाया गया था। दिलचस्प बात यह है कि अमरदीप ने अपने दक्षिण भारतीय दुल्हन के लुक को अपने लाल चूड़े से पंजाबी टच दिया, जो पंजाबी शादियों में अनिवार्य है।

बता दें कि कपल ने शादी को बहुत प्राइवेट तरीके से की है. उनकी शादी में कुछ रिश्तेदार और दोस्त ही नजर आए थे. सुदेव ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह बेहद प्राइवेट इंसान है. उनकी पत्नी ने ही गुरुवायूर मंदिर में शादी करने का प्रस्ताव रखा था, जो मुझे पसंद आया था। इसलिए हमने गुरुवायूर मंदिर में शादी की.

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article