साउथ मूवीज

'स्त्री 2' के कोरियोग्राफर जानी मास्टर को नहीं मिलेगा नेशनल अवॉर्ड, सेरेमनी में भी नहीं हो पाएंगे शामिल

'स्त्री 2' के कोरियोग्राफर जानी मास्टर को एक और बड़ा झटका लगा है। बता दें जानी मास्टर के नेशनल अवॉर्ड पर रोक लगा दी गई है। कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर उनकी को स्टार ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद साइबराबाद पुलिस ने जानी मास्टर को गोवा की एक होटल से गिरफ्तार किया गया था।

Image

Jani Master National Award cancel

'स्त्री 2' के कोरियोग्राफर जानी मास्टर को एक और बड़ा झटका लगा है। बता दें जानी मास्टर के नेशनल अवॉर्ड पर रोक लगा दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार उन्हें सेरेमनी में शामिल होने पर भी मना कर दिया गया है। कोरियोग्राफर जानी मास्टर को 3 अक्टूबर को अंतरिम जमानत दी गई थी, लेकिन अब जानी मास्टर की जमानत भी निलंबित हो गई है।

कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर उनकी को स्टार ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद साइबराबाद पुलिस ने जानी मास्टर को गोवा की एक होटल से गिरफ्तार किया गया था। बता दें जानी मास्टर की पत्नी ने भी उस लड़की पर भी कई आरोप लगाए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हो रहा है। जिसमें देखकर पता चल रहा है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जानी मास्टर का नेशनल अवॉर्ड निलंबित कर दिया है। इस लेटर में लिखा है कि 'साल 2022 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में शामिल होने लिए शेख जानी बाशा (जानी मास्टर) को POCSO अधिनियम के तहत अपराध के आरोप सामने आने से पहले ही पत्र भेज दिया गया था।'

निमंत्रण हुआ रद्द

आगे लिखा गया है कि आरोप गंभीर है और ये बड़ा मामला कोर्ट में है। इसलिए शेख जानी बाशा को फिल्म 'थिरुचित्रम्बलम' के लिए साल 2022 के बेस्ट कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अगले आदेश तक निलंबित किया जाता है। 8 अक्टूबर 2024 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में होने वाले 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के लिए जानी मास्टर का निमंत्रण रद्द किया जाता है।

आयशा ने लगाए थे आरोप

जानी मास्टर की पत्नी आयशा ने पीड़िता पर आरोप लगाया था कि वो जानी मास्टर को अपने प्यार में फंसा ली थी और उनसे शादी करना चाहती थी। आयशा का कहना था कि वो लड़की अमीर लड़को को अपने जाल में फंसती थी। ऐसा उनसे और लोगों के साथ भी किया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article